हनुमान मंदिर की दान पेटीका से चोरी हुए रुपये सहित चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
24 घंटे के अंदर जीयनपुर पुलिस ने हनुमान मंदिर से चोरी हुए दान पेटीका के रुपए व मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के हनुमान मंदिर से दान पेटिका में रखे रुपए व पुजारी के मोबाइल चोर को सामान सहित जीयनपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दिन में 1:30 बजे सिकंदरपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटिका से 2536 रुपए व पुजारी राजेंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा की मोबाइल मंदिर की कुंडी का ताला तोड़कर दान पेटीका में रखे रुपए व मोबाइल चोरी कर ली जिसके बाद पुजारी ने जीयनपुर थाने पर गुरुवार की शाम को अज्ञात के विरुद्ध लिखित रूप से तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया वही जीयनपुर थाने के एस आई मायापति पान्डेय ने मुखबिर की सूचना पर नरहन खास गांव के निर्भय सिंह के टुबेल पर से आशीष पांडेय पुत्र गोपाल पांडेय निवासी टेकनगाढ़ा को शनिवार की दिन में 11:05 पर पुलिस बल के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया वही उसके पास से पुजारी की मोबाइल व दान पेटिका से चोरी हुए 2536 रुपए जीयनपुर पुलिस ने बरामद किया।
No comments:
Post a Comment