एक ही समुदाय के दो लोगों में हुए मारपीट में एक ने मारी कैंची हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।
बागखालिस बाजार में दिनदहाड़े दो लोगों में हुई मारपीट एक व्यक्ति ने दूसरे को मारी कैंची हालत गंभीर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार में दिन दहाड़े भतीजी की शादी टूटने पर अगुआ को मारी कैंची हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार आरिफ पुत्र गुलाब नबी उम्र 45 साल निवासी दाउदपुर सोमवार के दिन में 1:30 बजे बागखालिस बाजार में स्थित अपने बड़े भाई की दुकान पर बैठे हुए थे कि मकान मालिक मोहम्मद फैज उर्फ डब्लू पुत्र वासिद खान उम्र 40 साल निवासी बागखालिस से दुकान पर कहासुनी होने लगा देखते-देखते दोनों लोगों में आपस में मारपीट शुरू हो गई। जिस पर मकान मालिक मोहम्मद फैज ने दुकान पर रखी कैंची उठाकर मोहम्मद आरिफ के सीने में मार दी वही घायल होने के बाद मोहम्मद फैज फरार हो गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आरिफ को लेकर जीयनपुर थाना पर पहुंचे जहां जीयनपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा और मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जांच में जुट गई। मोहम्मद आरिफ जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना का कारण मोहम्मद फैज की भतीजी की शादी कराने के लिए आरिफ के द्वारा किया गया था। पर शादी टूट जाने के कारण फैज अगुआ आरिफ को दोषी मान रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई वही दाउदपुर गांव में मोहम्मद फैज का ननिहाल भी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
No comments:
Post a Comment