Wednesday, September 7, 2022

सर्प दंश से छात्रा की मौत,घर में मचा कोहराम।

सर्प दंश से छात्रा की हुई मौत,घर में मचा कोहराम।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया मनिकाडीह गांव में बुधवार को सर्प दंश से छात्रा की मौत हो गई। श्वेता पुत्री सतीश चंद्र उम्र 16 साल जो 10 वीं की छात्रा थी। मंगलवार को रात में श्वेता घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। घर के अगल-बगल खेत मे धान की फसल है। बुधवार की भोर में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने पर श्वेता चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने पर घर के लोग जाग गए। झाड़-फूंक के बाद इलाज के लिए दोहरीघाट लें जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचगया। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment