बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी आजमगढ़ ने किया दौड़ा।
बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर रजिस्टर का किया अवलोकन।
गांगेपुर आबादी रिंग बांध को बचाने के लिए बाढ़ खंड के अभियंता को दिया निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने गुरुवार को दिन में 11 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुँच कर महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दांम महुला,गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से खतरे का जायजा लिया। वहीं बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया इस दौरान उनके रजिस्टर का अवलोकन भी किया उन्होनें राजस्व कर्मियों के लाइफ जैकेट का भी अवलोकन कर बाढ से उत्पन्न स्थिति पर तैयार रहने के लिए निर्देशित किया वहीं स्वास्थ्य विभाग की तैयारी का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के लगभग है। 45 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर पशु डॉक्टर स्वास्थ्य और राजस्व की टीम मौजूद हैं। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी लिया तो वही हाजीपुर बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य विभाग और दाम महुला पर स्वास्थ्य विभाग का भी निरीक्षण किया। दवाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से जैकेट के बारे में जानकारी लिया और स्थानीय लेखपाल भास्कर राय और पंकज कुमार से जैकेट बनवा कर देखा। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में क्लोरीन की गोली दवा और गर्म पानी पीने के लिए ग्रामीणों को बताएं। टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया साथ ही गांगेपुर रिंग बांध पर हो रहे कटान क्षेत्र का भी दौरा किया। गांगेपुर रिंग बांध पर बचाव के लिए हुए कार्य की जानकारी ली वहीं बाढ़ खंड मुख्य अभियंता दिलीप कुमार को आबादी रिंग बांध बचाने की जिम्मेदारी सौंपी।उपजिलाधिकारी सगड़ी को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा,सीएमओ संजय गुप्ता सहित अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment