Wednesday, September 14, 2022

वसूली के लिए अजमतगढ़ आये व्यापारी के चालक की गाड़ी में संदिग्ध रूप से हुई मौत।

वसूली के लिए अजमतगढ़ आये व्यापारी के चालक की गाड़ी में संदिग्ध रूप से हुई मौत।

परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में वसूली के लिए आए हुए व्यापारी के चालक की गाड़ी में संदिग्ध रूप से हुई मौत परिजनों की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हनीफ पुत्र मन्नु उम्र 55 वर्ष मऊ जनपद के अमिला निवासी हैं जो किराना के थोक व्यापारी शंभू नाथ पुत्र मुसे निषाद के साथ मारुति गाड़ी चालक हैं। थोक व्यापारी के साथ बुधवार को दिन में 12:00 बजे वसूली के लिए अजमतगढ़ कस्बे में आए हुए थे। वसूली के दौरान गाड़ी चालक मोहम्मद हनीफ मारुति में बैठे हुए थे शाम के 3:00 बजे के समय अस्वस्थ हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अजमतगढ़ हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया वही उनके परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर इनकी पत्नी अलीमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक चालक गाड़ी चला कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। जिसके पास 4 पुत्र व एक पुत्री हैं।

No comments:

Post a Comment