कोटेदार की मनरेगा मजदूरी होगी रिकवरी,
एक साथ तीन लाभ लेने का आरोप।
संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र पर खंड विकास अधिकारी ने की जांच।
एक साथ तीन लाभ लेने का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा वासुपार बनकट के कोटेदार पर मनरेगा मजदूरी व ग्राम सभा के चौकीदार होने के आरोप का खंड विकास अधिकारी ने की जांच जांच उपरांत मनरेगा मजदूरी रिकवरी करने के लिए आदेश।
जानकारी के अनुसार सुदर्शन विश्वकर्मा पुत्र कतवारू विश्वकर्मा निवासी वासुपार बनकट ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कोटेदार श्रवण यादव पुत्र दलसिंगार यादव के ऊपर एक साथ गांव के तीन योजनाओं का लाभ लेने का आरोप लगाया जिसमें ग्राम सभा के कोटेदार श्रवण यादव कोटेदार रहते हुए मनरेगा जॉब कार्ड बनवा कर वर्ष 2021 में और वर्ष 2022 में मनरेगा मजदूरी लिया गया है वहीं ग्राम सभा के वर्ष 2020 से चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। जिसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई जिस पर शुक्रवार के दिन में 12:00 बजे खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने वासुपार बनकट गांव के कोटेदार के घर पर पहुंचकर जांच की इस दौरान गांव के दर्जनों लोग जुटे रहे। वही कोटेदार के राशन वितरण के पूर्व के रजिस्टर जांच के लिए अपने साथ ले गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि जांच में कोटेदार के द्वारा मनरेगा में मजदूरी लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद मनरेगा मजदूरी रिकवरी करने के लिए आदेश दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान सिद्धकी प्रवीन प्रतिनिधि वहाब,कोटेदार श्रवण यादव सहित गांव के दर्जनों लोग जुटे रहे। गांव में खंड विकास अधिकारी की जांच कि लोग आपस में चर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment