Tuesday, November 30, 2021

बाढ़ प्रभावितों ने मिली पट्टा भूमि पर कब्जा कराने की मांग।

बाढ़ प्रभावितों ने मिली पट्टा भूमि पर कब्जा कराने की मांग।

ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावितों ने आवासीय पट्टा भूमि पर कब्जे की मांग़।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित देवारा खास राजा गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर ज्ञापन सौंप आवंटित आवासीय पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग।
जानकारी के अनुसार देवारा खास राजा गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने जिनके रियासी आवास घाघरा नदी की कटान में बह गए थे। 61 ग्रामीणों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर आवासीय पट्टा भूमि चिन्हित कर आवंटित की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान पति रामसिंगार यादव ने गांव के गैर आवंटित अवैध रूप से ग्रामीणों को कब्जा करा दिया है। वही प्रधान पति के सह पर कब्जा किए लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिस पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से भीम यादव, गब्बर यादव,निवास पटेल,गिरजा सिंह,रामानंद यादव,हरिश्चंद्र, जयराम पटेल,अयोध्या, देवनारायण,झिनक,भिम्मल, गुलाब आदि लोग मौजूद रहे।

सगड़ी में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा।

सगड़ी में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा।

दर्जनों परियोजना का करेंगे लोकार्पण प्रशासन ने शुरू की तैयारी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा स्थल पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित नेताओं ने मंगलवार को निरीक्षण कर अंतिम मुहर लगाई। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित 5 दिसंबर के आगमन को लेकर जिला अधिकारी राजेश कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष धु़व कुमार सिंह व भाजपा नेता टीप्पू सिंह,मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू,देवेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल के साथ किसान घाघरा इंटर कॉलेज लाटघाट पर जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल के लिए निरीक्षण किया। जिसके पश्चात सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण व उसके पीछे खेत में हेलीपैड स्थल के लिए निरीक्षण किया गया जहां जिलाधिकारी ने बताया कि सगड़ी जूनियर विद्यालय प्रांगण का मैदान जनसभा स्थल व उसके पीछे स्थित खेत में हेलीपैड स्थल के लिए चयन किया गया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को हेलीपैड स्थल कार्यक्रम सभा स्थल की तैयारियों के लिए तत्काल तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये। वही मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए सूचीबद्ध व शिलापट्ट निर्मित कराने के लिए निर्देशित किया। वही हेलीपैड स्थल से निकलने के पश्चात मुख्यमंत्री पी डब्लू डी डाक बंगला जीयनपुर में आराम करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार,सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत।

प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत।

भाजपाइयों ने फूल माला से प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया गया। जिनमें मुख्य रुप से जीयनपुर डाक बंगला के सामने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू देवेंद्र सिंह,अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नारेबाजी कर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही विधायक बंदना सिंह के आवास के सामने सन्तोष सिंह टिप्पू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओंं ने नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर वही कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान पूर्व प्रधान संत लाल यादव, अभिषेक राय, विनोद पांडेय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,अरविंद सिंह, विजय चौहान, संजय कुमार, दिवाकर सिंह, चंद्रशेखर सिंह भाजपा जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल, जयप्रकाश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सगडी अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सगडी अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।

ज्ञापन सौंपकर सगड़ी अधिवक्ता समिति ने स्थानांतरण की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दुर्वासा धाम से मधुबन जाते समय मंगलवार शाम 4:30 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर डाक बंगला के सामने सगड़ी अधिवक्ता समिति ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए 32 वें दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपकर उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने डाक बंगला जीयनपुर के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर उनके स्थानांतरण की मांग की। जिनमें मुख्य रुप से अनिल कुमार सिंह,रमेश यादव,अभिनाश राय उर्फ सोनू राय,परमहंस मौर्य,वेद प्रकाश राय, मणिकेश्वर मिश्रा, सच्चिदानंद राय,दुर्गेश मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक एक की मौत

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक एक की मौत।

जन सेवा केंद्र संचालक की दुर्घटना में मौत।

पत्नी को टेट परीक्षा दिलाने के पश्चात वापस घर जाते समय लाटघाट नरईपुर में हुई दुर्घटना।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर बाजार में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम को मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार घुस गया जिससे मौके पर ही जन सेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सकलदीप पुत्र प्रभु प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी खुरकौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ निवासी दोहरीघाट में जन सेवा केंद्र चलाने का कार्य करता है। अपनी पत्नी बंदना जो आजमगढ़ शहर में ही यूपी प्राथमिक टेट परीक्षा की तैयारी कर रही थी परीक्षा दिलाने के लिए आजमगढ़ आया हुआ था। परीक्षा के पश्चात अगले दिन देर शाम को वापस घर जाते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर नरईपुर बाजार में देर शाम 7:00 बजे मिट्टी लगी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी जिसमें बाइक सवार घुस गया मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वही मृतक की 8 माह पूर्व नान्हुपुर निजामाबाद क्षेत्र में विवाह हुआ था अभी कोई पुत्र और पुत्री नहीं है।

Sunday, November 28, 2021

किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी।

किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी।

लेखपाल संघ हुआ आक्रोशित थाने पर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा खालसा गांव में तैनात लेखपाल को किसान दुर्घटना बीमा के लिए जान से मारने की दी गई धमकी आक्रोशित लेखपाल संघ पहुंचा थाने पर दी तहरी कार्रवाई की मांग।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुजीत कुमार राजूपट्टी मंडल के कसड़ा खालसा गांव में लेखपाल के पद पर तैनात है। संजय यादव पुत्र प्रेमचंद यादव ने लेखपाल के मोबाइल पर फोन कर दुर्घटना बीमा के लिए गोली मारने की धमकी दी। जिसके उपरांत लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लेखपालों ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि 1 साल पूर्व प्रेमचंद की मौत हो गई थी। जिसके उपरांत उनके पुत्र संजय यादव ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल सुजीत से कहां पर जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कर सके। लेखपाल ने बार बार उनसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी पर अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के कारण दुर्घटना बीमा नहीं मिल सका जिसको लेकर संजय यादव ने अपने मोबाइल से सुजीत कुमार लेखपाल के मोबाइल पर रविवार को क्षेत्र से अपने घर जाते समय फोन करके गोली मारने के लिए धमकी दी। लेखपाल को धमकी मिलने की सूचना पर लेखपाल संघ के दर्जनों लोग एकत्रित होकर सगड़ी तहसील से जीयनपुर थाने पर पहुंचे जिन्होंने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की वहीं उन्होंने जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव को गोली मारने की धमकी की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। इस दौरान मुख्य रुप से उत्तम सिंह,अरुण गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, रितेश तिवारी, गंगा प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

सिंदूरदान के समय दूल्हा हुआ बेहोश।

सिंदूरदान के समय दूल्हा हुआ बेहोश।

लड़की ने किया शादी से इनकार। 

लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को घराती पक्ष ने बनाया बंधक। 

मौके पर पहुंची पुलिस,आपसी समझौते से मामले को निपटाने का चल रहा है प्रयास।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर दलेल गांव में शादी के दौरान शनिवार को सिंदूरदान करने जा रहे दूल्हा हुआ बेहोश दुल्हन ने शादी से किया इंकार
रात में ही बरात हुई फरार घरातियों ने बराती के दर्जनों लोगों को बनाया बंधक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे के पिता को लेकर गई थाने दोनों पक्षों में चल रहा समझौते का प्रयास।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में सुराई गांव(छठियांव) से बारात छतरपुर दलेल रामजीत पुत्र श्रीकांत की पुत्री के विवाह के लिए आए हुए थे। बारात का परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत द्वार पूजा हुआ घराती व बराती दोनों पक्ष के लोगों ने जलपान व भोजन किया। जयमाल के उपरांत मध्य रात्रि में विवाह के कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए दोनों पक्ष बैठे जहां पर दूल्हा दुल्हन को सिंदूर दान करने जा रहा था सिंदूर दान करने से पहले ही दूल्हा मंडप में बेहोश होकर गिर गया। जिसके उपरांत अफरा तफरी मच गई लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। वही घरातियों ने आरोप लगाया कि अंधकार में रखकर विवाह किया जा रहा है। विवाद बढ़ता देख बराती अपने-अपने घर निकल गए वही घरातियों ने बरात के दूल्हा और दूल्हे के पिता शिवनाथ को दर्जनों लोगों के साथ बैठा लिया। रविवार दिन में भी दूल्हा बेहोश हो गया जिसके उपरांत इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने दूल्हे के पिता शिवनाथ को लेकर जीयनपुर थाने पर गए जहां दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। वही घराती आपस में  लड़के को मिर्गी आने की चर्चा कर रहे थे।

Wednesday, November 24, 2021

पति की हत्या में जीयनपुर पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार।

पति की हत्या में जीयनपुर पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार।

जमीन बेचने के शक पर पत्नी व पुत्र से हुआ था विवाद।

भतीजे की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पति के हत्या की आरोपी पत्नी को जीयनपुर पुलिस ने कंजारा मोंड़ से बुधवार की सुबह 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बे के महादेव नगर में जमीन बेचने के शक को लेकर सितंबर माह के सोमवार की रात्रि में प्रमोद चौहान से उसकी पत्नी अनीता देवी और उसके पुत्र व बहू से मारपीट हुई थी जिसमें प्रमोद की मौत हो गई। उसके भतीजे निवास चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दी जीयनपुर पुलिस ने पत्नी पुत्र व बहू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे कंजरा मोंड़ से जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने महिला सिपाही पूजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही बहू व पुत्र अभी भी फरार है। जिनको पुलिस तलाश कर रही है।

घर घर भ्रमण कर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश।

घर घर भ्रमण कर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश।

बैठक कर बी एल ओ को तीन दिन अभियान चलाने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र सभागार पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत दोपहर में 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक बीएलओ के साथ नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बैठक कर 3 दिन तक अभियान चलाकर घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने व जेंडर रेशियो सुधारने के लिए विशेष रूप से महिला मतदाता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ शिक्षा सभागार में बुधवार दिन में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने सभी बीएलओ प्रगति की समीक्षा की वही मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बचे हुए 3 दिन तक घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने वह विशेष रूप से जेंडर देती हो सुधारने के लिए महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बी एल ओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Tuesday, November 23, 2021

पुल की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

पुल की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव ने पुल के मरम्मत की उठाई मांग।

पुल की मरम्मत न होने पर पुल पर देंगे धरना: मिर्जा शाने आलम बेग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर बगहीड़ाड पुल की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महासचिव ने सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत न होने पर पुल पर देंगे धरना।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार शाम 3:00 बजे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महासचिव मिर्जा शाने आलम बेग  ने आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य राजमार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित बगही डांड पुल की की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा उन्होंने आरोप लगाया कि पुल के बीचो-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटी व बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है प्रतिदिन गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है पुल की मरम्मत ना होने पर बड़ी घटना घट सकती है। जिसको लेकर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा वही कहा कि दो सप्ताह में मरम्मत ना होने पर पुल पर ही बैठ कर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अजमतगढ़ क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अजमतगढ़ क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बनकटिया जूनियर स्तर पर बैरीडांड का रहा कब्जा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के क्रीड़ा प्रतियोगिता का बेशिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन व मसाल जुलूस जलाकर क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस दौरान ध्वजारोहण कर प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सलामी ली।
विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट पर अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने पहुंच कर सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया वहीं उन्होंने क्रीड़ा प्रतियोगिता के मशाल जुलूस जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी का खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने प्रतीक चिन्ह व शाल भेंट कर स्वागत किया प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देर शाम तक प्राथमिक स्तर पर बालिका व बालक वर्ग में खो खो में बनकटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं 50 मीटर दौड़ में सूरज सोनकर बनकटिया विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंताक्षरी में बनकटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही पीटी में प्राथमिक विद्यालय मुरैना में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख लेखन में नगमा प्राथमिक विद्यालय चंगईपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीं जूनियर स्तर पर सुलेख में सूजी सिंह बैरीडांड, 100 मीटर बालक वर्ग में सूरज खांड, अंताक्षरी बालिका वर्ग में डिंघवनिया मझौवा, पीटी में बालक वर्ग में धनछुला बालिका वर्ग में छपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लोकगीत बालिका वर्ग में बैरीडांड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं देर शाम तक प्राथमिक व जूनियर स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता चल रही है।

सिपाही ने शराब पिलाकर सड़क किनारे की जमीन कराया बैनामा।

सिपाही ने शराब पिलाकर सड़क किनारे की जमीन कराया बैनामा।

बैनामा निरस्त करने को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हासपुर निवासी ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन कर बैनामा निरस्त करने की मांग ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अखईपुर गांव के निवासी सिपाही जो रामनगर में तैनात है। उनके घर पर मजदूरी करने गए व्यक्ति की सड़क किनारे की जमीन शराब पिलाकर कराई बैनामा।
जानकारी के अनुसार दिनेश मौर्य पुत्र रामफेर मौर्य निवासी हासपुर मंदबुद्धि का व्यक्ति है जो गांव में मजदूरी कर के अपना आजिविका चलाता है। बृजेश यादव उर्फ सोनू  पुत्र बाला यादव निवासी अखईपुर थाना रौनापार जो रामनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। जो मजदूर को अपने घर पर मजदूरी करने के लिए दिनेश मौर्य को बुलाया और शाम को लाटघाट बाजार में शराब पिलाकर उसके घर पर पहुंचा देता था। तीन-चार दिन उपरांत सगड़ी तहसील पर 26 अक्टूबर 2021 को मनिकाडीह रोड पर स्थित जमीन ढाई बिस्वा में से एक बिस्वा बैनामा करा लिया और तीन-चार दिन तक की गई कार्य की मजदूरी भी नहीं दी जब दिनेश मौर्य के भाई रमेश को जानकारी मिली तो उसने पूछा तो  दिनेश ने बताया कि जमीन के बदले एक पैसा भी नहीं दिया है और तीन-चार दिन की मजदूरी का एक पैसा नहीं मिला है। वही दोनों भाई कई दिनों तक बृजेश के घर दौड़े किंतु उनके आना कानी करने के पश्चात पुलिस को सूचित किया मुकदमा दर्ज ना होने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर बैनामा निरस्त करने व धोखाधड़ी से बैनामा कराने वालों के ऊपर विधिक कार्यवाही करने की मांग की। जिनमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधान मनोज कुमार, कंचन,रमेश,सुमन,रामआसरे प्रजापति,खरभान, वंशबहादुर, राहुल,अमित,राजेश सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रदेश सह प्रभारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रमुख केंद्रों के साथ की बैठक।

प्रदेश सह प्रभारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रमुख केंद्रों के साथ की बैठक।

विधानसभा चुनाव जीतने के लिए दिया मंत्र अपना बूथ सबसे मजबूत।

प्रदेश में भाजपा की फिर बनेगी सरकार:विवेक ठाकुर प्रदेश सह चुनाव प्रभारी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के अजमतगढ़ व जीयनपुर शक्ति प्रमुख केंद्रों के साथ राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने बैठक कर जहां विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मंत्र दिया और अपना बूथ सबसे मजबूत तो वहीं उन्होंने प्रदेश में भाजपा की दुबारा सरकार बनेगी का दावा किया। जीयनपुर श्री केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर मंगलवार 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक अजमतगढ़ व जीयनपुर के शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया और शक्ति प्रमुख केंद्रों के प्रभारी से संगठन में किए गए कार्य की पूरी जानकारी ली वही कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए तो विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दिया और सदस्यता अभियान सहित अन्य संगठन के कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं की पेंच कसी उन्होंने भाजपा की उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत की सरकार बनेगी। बैठक का शुभारंभ उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। 
इस दौरान प्रदेश प्रभारी का विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद राजभर व अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, जीयनपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, मनीष मिश्रा,देवेंद्र सिंह,अरविंद जायसवाल,दिवाकर सिंह, सचिदानंद सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही दर्जनों की संख्या में शक्ति प्रमुख मौजूद रहे।

Monday, November 22, 2021

सूअर की मौत पर थाने में दी तहरीर पुलिस ने एक को पकड़ा।

सूअर की मौत पर थाने में दी तहरीर पुलिस ने एक को पकड़ा।

जहर देकर सूअर को मारने का लगाया आरोप एक की मौत तीन गंभीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर कस्बे में सूअर को जहर देकर मारने का लगाया आरोप एक की मौत तीन गंभीर पुलिस ने एक को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार हरेंद्र सोनकर पुत्र रामाधार सोनकर निवासी टडवा बद्दोपुर ने बैंक से लोन लेकर सूअर पालन कर रखा था। उनकी तीन सूअर प्रतिदिन की भांति घूमने के लिए निकली हुई थी। आजाद नगर व आदर्श नगर मोहल्ले में पोखरे के किनारे स्थित रामलाल गौड पुत्र अज्ञात ने अपने खेत में जहर डाल रखा था। जिसको खाने से एक सूअर  वजन डेढ़ कुंतल की मौत हो गई। वहीं तीन छोटे-छोटे उसके बच्चे मरने के कगार पर हैं। हरेंद्र के पिता रामाधार सोनकर ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर जहर देकर सूअर को मारने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने रामलाल गौड़ को पकड़ कर पुछताछ कर रही।

मेला देखने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ाई।

मेला देखने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ाई।

बाइक खोजबीन करने के बाद युवक ने थाने में दी तहरीर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ईटेली गांव निवासी शिवाकांत पान्डेय पुत्र जितेंद्र पान्डेय की टीवीएस हंड्रेड बाइक को कार्तिक पूर्णिमा के मेले में स्नान करते समय चोरों ने बाइक उड़ाई। 
जानकारी के अनुसार ईटेली गांव निवासी शिवाकांत पान्डेय जो दिनांक 19/11/2021 को दोहरीघाट का मेला देखने गए हुए थे। सुबह कार्तिक पूर्णिमा मेला में एक दुकान के पास दो पहिया बाइक खड़ी कर के स्नान करने लगे स्नान करने के बाद जहां पर बाइक खड़ी की थी। वहां देखा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया पर दो पहिया बाइक नहीं मिली थक हार के पीड़ित व्यक्ति ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ टीवीएस हंड्रेड बाइक चोरी की मुकदमा दोहरीघाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  खोजबीन में जुटी हुई है।

Saturday, November 20, 2021

गोली चलने की सूचना पर घंटों हलकान रही जीयनपुर पुलिस।

गोली चलने की सूचना पर घंटों हलकान रही जीयनपुर पुलिस।

गोली चलने की सूचना निकली फर्जी ।

जमीनी विवाद पर परिचालक ने दी गलत सूचना।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखमौली गांव में जमीनी विवाद पर गोली चलने की सूचना निकली फर्जी घंटों तक हांफती रही पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठाया।
जानकारी के अनुसार शेखमौली गांव निवासी अधिवक्ता हरकेश यादव व उनके पड़ोसी परिचालक राम दरस यादव के परिजनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर आपस में सुबह 10:00 बजे आपस में कहासुनी व गाली गलोज हो रही थी। उसी समय परिचालक रामदरस यादव ने 112 नंबर डायल पर गोली चलने की सूचना दी जिसके उपरांत 112 नंबर पुलिस व जीयनपुर पुलिस व इमिलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे जहां सूचना फर्जी निकली जिसके उपरांत दोनों पक्षों के दो लोगों को इमलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने जीयनपुर थाने पर बैठाया। वही गोली चलने की सूचना पर घंटों तक पुलिस परेशान रही। देर शाम तक दोनों पक्षों में आपसी  सहमति से समझोता हो गया।

एडीएम प्रशासन ने निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

एडीएम प्रशासन ने निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

तेजी से मतदाता पंजीयन फीडिंग के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर निर्वाचन कार्यालय का एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया वही चल रहे मतदाता पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दियें।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील निर्वाचन कार्यालय पर एडीएम प्रशासन ने पहुंचकर चल रहे मतदाता पंजीयन की जानकारी ली। वहीं सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह से कार्य प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की मतदाता पंजीयन के लिए निरीक्षण करते समय कंप्यूटर ऑपरेटर को तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान बीआरसी लालजी व रविंदर यादव मौजूद रहे।

आजमगढ़ जनपद की बिटिया चुनी गई यूपी की रोल मॉडल।

आजमगढ़ जनपद की बिटिया चुनी गई यूपी की रोल मॉडल।

जिया राय बनी दिव्यांग की रोल मॉडल।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित।

तीन दिसंबर दिव्यांग दिवस पर जिया को करेंगे सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी जिया राय को विश्व रिकार्ड बनाने के पश्चात 3 दिसंबर 2021 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी की रोल मॉडल के रूप में चयन किया गया है। जिनकों लखनऊ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिया राय(14) को सबसे कम उम्र में यह प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जाएगा। जिसकी सूचना उनके घर पर कटाई अलीमुद्दीनपुर पर आजमगढ़ समाज कल्याण के अधिकारी डीडी भारती ने पहुंच कर दीया राय के रोल मॉडल की सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके घर व गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 26 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर जिया राय को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। विदित हो जिया राय ने पहला विश्व रिकॉर्ड 14 फरवरी 2020 में एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किलोमीटर की तैराकी 3 घंटा 27 मिनट में पूरी कर बनाया तो दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरी कर बनाया वही तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी कर बनाया।
 जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी 2021में चैंपियनशिप में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक ,100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में सोना जीता तो 5 किलोमीटर ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अभी भी जिया के नाम है वही 1 किमी तैराकी 6 मिनट 40 सेकंड में बना जो अभी भी जिया के नाम से दर्ज है। जिया के पापा मदन राय ने बताया कि इस वर्ष उम्र कम होने के कारण जिया का ओलंपिक में चयन नहीं हो पाया अगली बार देश के लिए ओलंपिक खेलते हुए सोना जीतने का सपना जिया का है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सबसे कम उम्र में जिया राय को दिव्यांग की रोल मॉडल बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
जिया राय को क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी  जिनमें मुख्य रुप से ग्राम प्रधान पवन यादव, सुबोध राय, वीरेंद्र यादव, उनके बाबा सुभाष राय, चाचा विपिन राय व दादी राधिका राय सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पशु क्रूरता में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

पशु क्रूरता में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर मुबारकपुर तिराहा से शनिवार सुबह 9:10 पर जीयनपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार अजमल पुत्र किताबउद्दीन निवासी नगरीपार थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने अगस्त महीने में पिकअप पर तीन गोवंश वध हेतु लाद कर ले जाते समय पकड़ा। मुकदमा दर्ज करने के पश्चात से वांछित अभियुक्त फरार चल रहा था। शनिवार की सुबह 9:10 बजे जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने मुबारकपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पति के ऊपर जान मारने का पत्नी ने लगाया आरोप।

पति के ऊपर जान मारने का पत्नी ने लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने अपने पति के ऊपर जान मारने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार रूबी बानो पुत्री महबूब निवासी कांशी राम कॉलोनी जीयनपुर ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर अपने पति राजू साहनी पुत्र शंभू साहनी निवासी हमात नगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के ऊपर अपने मित्र के साथ उसके जीयनपुर आवास पर आकर जान मारने की नियत चाकू से हमला किया तभी चंदन जिसके घर पर जीयनपुर महिला रहती है आ गया। रूबी बानो ने पूर्व में राजू साहनी के ऊपर मोहम्मदाबाद थाने में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। बाद में दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया जिसके पश्चात दोनों साथ रहते थे कुछ दिन बाद उसने अपने पति पर अपने मित्रों के साथ अवैध संबंध बनाने के दबाव के कारण मोहम्दाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके पश्चात रूबी बानो उसके मामा के लड़के चंदन के साथ जीयनपुर में रहने लगी इसके पश्चात रूबी बानो ने शनिवार को जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति राजू साहनी उसकी हत्या करने की नियत से उसके घर पर अपने साथी के साथ आया हुआ था किंतु चंदन जिसके साथ महिला रहती है के कारण मार नहीं सका व  रुबी बानों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू साहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Friday, November 19, 2021

लेखपाल संघ ने तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा।

लेखपाल संघ ने तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ की सगड़ी तहसील परिसर मंदिर पर संपन्न हुई बैठक के उपरांत लेखपाल संघ ने सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को तीन सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में सगड़ी लेखपाल संघ की बैठक सगड़ी तहसील परिसर मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 30 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मुख्य रुप से तहसील मुख्यालय पर केवल मंगलवार के ही दिन सप्ताहिक बैठक बुलाने व सप्ताहिक बैठक का समय दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 के बीच रखने के साथ लेखपालों की जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका, बकाया वेतन, महंगाई भत्ता एवं अन्य मद चिकित्सीय भुगतान,बोनस आदि का भुगतान एक सप्ताह में पूरा कराने के लिए किया गया। बैठक के उपरांत लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करा दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार गुप्ता, स्नेहिल राय,दीपक यादव,संतोष कुमार शर्मा,रामानंद,राम सागर सोनी,गरिमा, विपिन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

जीयनपुर पुलिस ने चोरी के दो लाख रुपये के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने चोरी के दो लाख रुपये के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

पिता ने घर पर बुलाई पंचायत पुत्र ने डिग्गी से उड़ाए दो लाख रुपये।

पुलिस ने घटना के 4 घंटे के अंदर ही रुपयें सहित चोर को पकड़ा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में रिश्तेदार के घर पति पत्नी के विवाद में गुरुवार की दोपहर में बुलाई गई पंचायत के उपरांत डिग्गी से दो लाख रुपये रिश्तेदार के पुत्र ने ही उड़ाया,डायल 112 की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने रुपये सहित चोर को कुछ ही देर में किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रामायन पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय निवासी गौरीशंकर घाट कोतवाली आजमगढ़ का अपनी पत्नी कमला पांडेय व उनके तीन पुत्री एक पुत्र के साथ दूसरे विवाह को लेकर अनबन चल रही थी। जिसको लेकर उनके रिश्तेदार दरोगा पांडेय के घर चंगईपुर में पति पत्नी दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी पंचायत की जा रही थी कि इसी दौरान रामायन पांडेय की बाइक की डिग्गी में दो लाख रुपये रखे हुए थे। पंचायत के उपरांत जाते समय जब उन्होंने बाइक की डिग्गी देखा तो रुपये गायब थे। उन्होंने अपने पत्नी व पुत्र सत्यम को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर 112 नंबर डायल को सूचित किया 112 नंबर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और रामायन पान्डेय के शक के आधार पर रिश्तेदार के पुत्र विवेक पांडेय के घर की तलाशी ली गई कुछ देर बाद ही जहां से रुपये बरामद कर लिए गयें। जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने मुकदमा दर्ज कर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

बाइक से धक्का लगने पर दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन घायल।

बाइक से धक्का लगने पर दो पक्षों में मारपीट आधा दर्जन घायल।

दो पक्षों में संघर्ष तीन बाइक क्षतिग्रस्त आधा दर्जन घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में बाइक से धक्का लगने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष आधा दर्जन घायल वहीं तीन बाइक क्षतिग्रस्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 4 को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन में 1:30 बजे जीयनपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर अमुआरी नारायनपुर राइस मिल के समीप सोनू पुत्र वीरेंद्र उम्र 20 साल निवासी रशीदाबाद जीयनपुर से  रिश्तेदार को एक दिन पूर्व घर पर दहेज में मिली गाड़ी को लेकर छोड़ के आ रहा था कि वापस आते समय राइस मिल के समीप बाइक से धक्का लग गया जिसके उपरांत कहासुनी में सोनू को कुछ लोगों ने मारपीट दी सोनू की सूचना पर रशीदाबाद गांव और घर से दर्जनों की संख्या में लोग हरसिंगपुर गांव पहुंच गए जिसके उपरांत दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। वही मौके पर एक पक्ष की तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वही दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को पकड़कर थाने लाई वही दोनों पक्षों में शाम तक खबर लिखे जाने तक सुलह समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। वही सोनू पुत्र वीरेंद्र उम्र 20 साल निवासी रशीदाबाद,रामानंद पुत्र हरेंद्र उम्र 19 साल निवासी रशीताबाद, नागेंद्र पुत्र दसई उम्र 35 साल निवासी रशीदाबाद के साथ दूसरे पक्ष के सनी पुत्र अजय उम्र 18 साल हरसिंगपुर, शिवम पुत्र सुनील उम्र 19 साल निवासी हरसिंगपु, रोहित पुत्र ऋषिकेश उम्र 21 साल निवासी हरसिंगपुर थाना जीयनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अजमतगढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया।वही देर शाम आपसी सहमति से दोनों पक्ष समझोता कर लिए।

सुपरवाइजर को मतदाता फार्म तेजी से जमा कराने के निर्देश।

सुपरवाइजर को मतदाता फार्म तेजी से जमा कराने के निर्देश।

बैठक कर बी एल ओ की निगरानी के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निर्वाचन कार्य में तेजी लाने के लिए सगड़ी तहसील पर सभागार में बैठक कर सुपरवाइजर को मतदाता सूची के फार्म तेजी से जमा कराने व बीएलओ की निगरानी के लिए सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने दो कार्य दिवस में तेजी लाने के दिए निर्देश।
सगड़ी तहसील के सभागार में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के रूप में तैनात सुपरवाइजर के साथ सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बैठक की जिसमें सभी मतदान केंद्र के जमा हुए फार्म की समीक्षा की गई वही जिन मतदान केंद्रों पर फार्म की प्रगति कम पाई गई उन सुपरवाइजर को सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने कड़ी चेतावनी दी और दो कार्य दिवस के अंदर फार्म जमा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने अपने अपने क्षेत्र में तैनात बीएलओ की निगरानी व कार्यों में तेजी लाने के लिए क्षेत्र में रहकर जेंडर रेशियो जिस मतदान केंद्र पर कम है। वहां जागरूकता चलाकर बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान सगड़ी तहसील पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर बीआरसी रविंदर यादव व लाल जी सहित दर्जनों की संख्या में सुपरवाइजर मौजूद रहे।