सगड़ी में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा।
दर्जनों परियोजना का करेंगे लोकार्पण प्रशासन ने शुरू की तैयारी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा स्थल पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित नेताओं ने मंगलवार को निरीक्षण कर अंतिम मुहर लगाई। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित 5 दिसंबर के आगमन को लेकर जिला अधिकारी राजेश कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष धु़व कुमार सिंह व भाजपा नेता टीप्पू सिंह,मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू,देवेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल के साथ किसान घाघरा इंटर कॉलेज लाटघाट पर जनसभा स्थल व हेलीपैड स्थल के लिए निरीक्षण किया। जिसके पश्चात सगड़ी जूनियर विद्यालय के प्रांगण व उसके पीछे खेत में हेलीपैड स्थल के लिए निरीक्षण किया गया जहां जिलाधिकारी ने बताया कि सगड़ी जूनियर विद्यालय प्रांगण का मैदान जनसभा स्थल व उसके पीछे स्थित खेत में हेलीपैड स्थल के लिए चयन किया गया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को हेलीपैड स्थल कार्यक्रम सभा स्थल की तैयारियों के लिए तत्काल तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये। वही मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए सूचीबद्ध व शिलापट्ट निर्मित कराने के लिए निर्देशित किया। वही हेलीपैड स्थल से निकलने के पश्चात मुख्यमंत्री पी डब्लू डी डाक बंगला जीयनपुर में आराम करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार,सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment