मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट आधा दर्जन घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा गांव निवासी दीपावली पर्व के उपरांत लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ले जाते समय दो पक्षों में हुई मारपीट आधा दर्जन घायल।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गणेश पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के लिए शनिवार शाम 4:30 बजे टेकनगाढा गांव के अहिरौली के दर्जनों की संख्या में युवक नाचते गाते मूर्ति विसर्जन के लिए गांव से लेकर निकले ही थे कि आपस में कहासुनी के उपरांत रास्ते में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें हरेंद्र पुत्र शिवचरण शिखा पुत्री कैलाश एक पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र राजभर व अंगद राजभर घायल हो गए वहीं कैलाश राजेश लालचंद को भी मामूली चोट आई जिसके उपरांत जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment