लेखपाल संघ ने तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ की सगड़ी तहसील परिसर मंदिर पर संपन्न हुई बैठक के उपरांत लेखपाल संघ ने सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को तीन सूत्रीय मांग पत्रक सौंपा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में सगड़ी लेखपाल संघ की बैठक सगड़ी तहसील परिसर मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 30 सूत्री मांग पत्र प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मुख्य रुप से तहसील मुख्यालय पर केवल मंगलवार के ही दिन सप्ताहिक बैठक बुलाने व सप्ताहिक बैठक का समय दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 के बीच रखने के साथ लेखपालों की जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका, बकाया वेतन, महंगाई भत्ता एवं अन्य मद चिकित्सीय भुगतान,बोनस आदि का भुगतान एक सप्ताह में पूरा कराने के लिए किया गया। बैठक के उपरांत लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करा दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार गुप्ता, स्नेहिल राय,दीपक यादव,संतोष कुमार शर्मा,रामानंद,राम सागर सोनी,गरिमा, विपिन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment