Wednesday, November 10, 2021

सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न नदियों,सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।

सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न नदियों,सरोवरों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य।

अजमतगढ़ व जीयनपुर के पोखरे पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़।

नेताओ और समाजसेवियों ने वितरित की पूजन सामग्री।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदियों और सरोवरो पर डाला छठ के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन जगह-जगह लगा रहा तो वही व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया एवं राजनैतिक नेताओं व समाजसेवियों ने व्रती महिलाओं में पूजन सामग्री का वितरण किया। सरोवरों पर नदियों के तट पर दोपहर 3:00 बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों द्वारा सर पर दौरी रखकर सरोवरों की तरफ कदम बढ़ गए। जहां लोगों की अपार भीड़ जुट गई एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अजमतगढ़ व जीयनपुर के पोखरों पर पानी अधिक होने के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर के खतरे का सिंबल लगा दिया गया था। एवं महिला पुलिस व पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रहे एवं अधिकारियों के निर्देश पर गोताखोर और इलेक्ट्रीशियन भी मौजूद रहे तो अजमतगढ़ के गोगा साह भीखी साह पोखरा पर व्रती महिलाओं को चेयरमैन पारस नाथ सोनकर और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल के द्वारा पूजन सामग्री का वितरित किया एवं व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो वही अजमतगढ़ में ही झारखंडी महादेव मंदिर पोखरा की बावड़ी पक्की बावड़ी,ताल सलोना पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया घाघरा एवं छोटी सरजू के तट पर महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। क्षेत्र के अंजान शहीद, बाजार गोसाईं, चांदपट्टी, लाटघाट, रामगढ़ भदाव,धुंसवा तेजपालपुर, सहित क्षेत्र में डाला छठ की धूम रही। क्षेत्र के बाजारो में पूजन सामग्री से पटे रहे। फल मंडी व्यवसाई सतीश सोनकर व अनिल सोनकर,रामप्रकाश सोनकर, मुसाफिर सोनकर, केदार सोनकर ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष व्यसाय डाला छठ पर भी काफी फीका रहा। जिसका कारण था कि लोगो के पास पैसे नही है।जिससे काम चलाऊ पूजन सामग्री कम मात्रा में लोगो ने खरीदी लगभग 50 प्रतिशत से भी कम व्यापार हुआ। इस दौरान पुलिस लगातार चक्रमण करती रही पर शोशल डिस्टनसिंग का पालन कहि भी नजर नही आया ना ही लोगो ने मास्क का प्रयोग किया। गाइड लाइन के बाद भी पालन नही हुआ। इस दौरान नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष हरिशंकर यादव,नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष पारनाथ सोनकर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ नीतू जायसवाल ,एव समाज सेवी नर्मदा गुप्ता,दीपक गुप्ता,नेहाल मेहदी,मुन्ना बैध,मुन्ना यादव,ज्ञानप्रकाश मिश्रा,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अजमतगढ़ अखिलेश कुमार यादव आदि ने पूजन सामग्री का वितरण किया।

No comments:

Post a Comment