6 दिन पूर्व घर से गुम हुई महिला का मिला शव।
मानसिक रूप से अर्थ विक्षिप्त वृद्ध महिला का मिला शव।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपार गांव की पुलिया के गड्ढे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वही घंटों की कड़ी मशक्कत के उपरांत महिला की पहचान हो सकी।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10:00 बजे चांदपार गांव की पुलिया के गड्ढे में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के उपरांत महिला की पहचान की जो मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव के निवासी नजूबून निशा पत्नी मोहम्मद उम्र 60 साल के रूप में की गई मुबारकपुर थाना पर 6 दिन पूर्व घर से गुम होने की सूचना दी गई थी। महिला के पति मोहम्मद ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त थी जो घर से 7 नवंबर को सुबह निकली थी देर शाम तक ढूंढने के पश्चात भी नहीं मिली जिसके पश्चात मुबारकपुर थाने पर जिसकी सूचना दी गई।
मृतक महिला के पास चार पुत्र और तीन पुत्री हैं महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment