एक माह पूर्व विदेश से कमा कर लौटे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा संदिग्धों को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्लू प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर स्वच्छता देखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार बखालिस में गुरुवार की रात बाइक में पेट्रोल भराकर घर लौट रहे सगड़ी निवासी विनोद कन्नौजिया पुत्र राजाराम कन्नौजिया उम्र 40 साल को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार की रात्रि 9 बजे गोली मारकर लहूलुहान कर दिया।
गोली की आवाज सुनकर लोग उस स्थान पर पहुंचे तो विनोद खून से लथपथ गिरा था। जिसको देखकर बाजार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी बाजार निवासी विनोद कनौजिया पुत्र राजाराम कनौजिया उम्र 40 साल विदेश रहता था। एक माह पूर्व घर आए हैं। गुरुवार की रात लगभग नौ बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बाजार गए थे। पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहे थे कि बाजार बखालिस में सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे वह गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। घायल ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और में यहां रहता भी नहीं। अभी विदेश से एक माह पूर्व ही घर आया हूं। वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।
No comments:
Post a Comment