ग्रामीण महिलाओं ने सड़क पर पानी बहाने का अधिवक्ता पर लगाया आरोप।
सड़क पर पानी बहाने पर ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन।
उपजिलाधिकारी को पत्र देकर नाली खुलवाने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कस्बा सगड़ी की दर्जनों महिलाओं ने सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन कर सड़क पर नाले का पानी बहाने का आरोप अधिवक्ता पर लगाया व उपजिलाधिकारी को पत्र देकर नाली खुलवाने की मांग।
तहसील पर मंगलवार को कस्बा सगड़ी निवासी दर्जनों महिलाओं ने पहुंचकर बागखालीस बाजार से पकवाइनार जाने वाले मुख्य मार्ग पर अधिवक्ता राम पति चौहान पर मुख्य मार्ग पर नाबदान का पानी बहाने का आरोप लगाया पत्र देकर उन्होंने अधिवक्ता पर सड़क के किनारे की सरकारी नाली पाटने का आरोप लगाया वही सड़क पर नाबदान का पानी बहा रहे है। वही आधी आबादी का भी पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क पर पानी लगा रहता है। जिससे गांव के लोगों व अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर नाली खुलवाने के साथ अधिवक्ता के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से फूला देवी, लक्ष्मीना,पुष्पा,परमावती,फूलमती,केवली, विद्यावती, सोन बरसी,मनीराम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment