सिंदूरदान के समय दूल्हा हुआ बेहोश।
लड़की ने किया शादी से इनकार।
लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को घराती पक्ष ने बनाया बंधक।
मौके पर पहुंची पुलिस,आपसी समझौते से मामले को निपटाने का चल रहा है प्रयास।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर दलेल गांव में शादी के दौरान शनिवार को सिंदूरदान करने जा रहे दूल्हा हुआ बेहोश दुल्हन ने शादी से किया इंकार
रात में ही बरात हुई फरार घरातियों ने बराती के दर्जनों लोगों को बनाया बंधक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे के पिता को लेकर गई थाने दोनों पक्षों में चल रहा समझौते का प्रयास।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में सुराई गांव(छठियांव) से बारात छतरपुर दलेल रामजीत पुत्र श्रीकांत की पुत्री के विवाह के लिए आए हुए थे। बारात का परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत द्वार पूजा हुआ घराती व बराती दोनों पक्ष के लोगों ने जलपान व भोजन किया। जयमाल के उपरांत मध्य रात्रि में विवाह के कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए दोनों पक्ष बैठे जहां पर दूल्हा दुल्हन को सिंदूर दान करने जा रहा था सिंदूर दान करने से पहले ही दूल्हा मंडप में बेहोश होकर गिर गया। जिसके उपरांत अफरा तफरी मच गई लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। वही घरातियों ने आरोप लगाया कि अंधकार में रखकर विवाह किया जा रहा है। विवाद बढ़ता देख बराती अपने-अपने घर निकल गए वही घरातियों ने बरात के दूल्हा और दूल्हे के पिता शिवनाथ को दर्जनों लोगों के साथ बैठा लिया। रविवार दिन में भी दूल्हा बेहोश हो गया जिसके उपरांत इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने दूल्हे के पिता शिवनाथ को लेकर जीयनपुर थाने पर गए जहां दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। वही घराती आपस में लड़के को मिर्गी आने की चर्चा कर रहे थे।
No comments:
Post a Comment