Saturday, November 6, 2021

दो प्रेमियों ने जीयनपुर थाना के राधा कृष्ण मंदिर पर किया विवाह।

दो प्रेमियों ने जीयनपुर थाना के राधा कृष्ण मंदिर पर किया विवाह।

रात्रि में डायल 112 नंबर लेकर दोनों प्रेमियों को पहुंची थाने।

परिवार की सहमति से दोनों का हुआ विवाह।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के राधा - कृष्ण मंदिर पर दो प्रेमियों की परिवार की सहमति से हुआ विवाह। दोनों पक्षों के लोग रहे मौजूद।
जानकारी के अनुसार शुक़वार की रात्रि 11 बजे बलुआ गांव से अपनी प्रेमिका को लेकर गांव से बाहर आकर डायल 112 नंबर पर प्रेमी ने दी सूचना रात्रि में 12:00 बजे डायल 112 नंबर दोनों को लेकर पहुंची थाने सुबह दोनों के परिजनों को पुलिस ने किया सूचित थाने पर पहुंचे दोनों परिजनों की आपसी सहमति से प्रेमी थाना के बाहर राधा कृष्ण मंदिर पर प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर किया विवाह।
नीतीश सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह 21 वर्ष निवासी बिहटा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ अपने ननिहाल बलुआ में रहता था जो बलुआ गांव निवासी राधना पुत्री जय सिंह उम्र 21 वर्ष से बहुत दिनों से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे दोनों ने आपस में विवाह करने का निर्णय कर शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे नीतीश सिंह अपनी प्रेमिका राधना को लेकर बलुआ गांव से बाहर चला गया और दोनों ने 112 नंबर डायल कर जीयनपुर थाने पहुंच गए और पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताएं और कहा कि हम आपस में विवाह करना चाहते हैं जिस पर जीयनपुर पुलिस ने दोनों प्रेमी के परिजनों को सूचित किया और शिखा प्रेमिका की माता दुर्गावती व पिता जयसिंह वही प्रेमी के पिता प्रभुनाथ की उपस्थिति में आपसी सहमति से दोनों ने थाने के बाहर राधा कृष्ण मंदिर में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर अपना जीवन साथी बना लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दोनों परिवारों के परिजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment