Wednesday, November 3, 2021

फर्जी एसडीएम ने मिठाई दुकानदार को लगाया 14 हजार का चूना।

फर्जी एसडीएम ने मिठाई दुकानदार को लगाया 14 हजार का चूना। 

खरीदा चौदह हजार की मिठाई चेक से किया भुगतान,
चेक निकला फर्जी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार स्थित श्याम स्वीट हाउस पर धनतेरस के दिन मंगलवार को सायंकाल खुद को एसडीएम बताकर एक ठग ने मिठाई विक्रेता को 14 हजार रुपये की चपत लगा दी। 14000 की मिठाई लेकर उसने दुकानदार को भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर शाखा का चेक थमा दिया। दुकानदार श्यामराज प्रजापति का भतीजा बुधवार को बैंक पर चेक भजाने के लिए गया तो बैंक कर्मियों ने बताया की यह चेक फर्जी है। यह जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के  बाजार जीयनपुर मे श्याम स्वीट हाउस के नाम से प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान है। धनतेरस के दिन मंगलवार शाम को तीन लोग काले रंग की स्कॉर्पियो से दुकान पर पहुंचे। दस किलो काजू की बर्फी, दो किलो मेवा का लड्डू, सात किलो छेना सहित 14 हजार रुपए की मिठाई खरीदी।
तीन लोगों में से एक ने दुकानदार को खुद को आजमगढ़ सदर एसडीएम अमित राय बताया। अधिकारी जान दुकानदार ने साहब की आवभगत भी की। भुगतान की बारी आई तो कथित एसडीएम ने कैश न होने का हवाला देते हुए 14 हजार रुपए का चेक काट कर दिया और कोई दिक्कत होने पर दुकानदार को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। विश्वास में आने के कारण दुकानदार कुछ बोल नहीं सका। तीनो ठग स्कॉर्पियो में बैठ कर आराम से चले गए। बुधवार को श्याम राज का भतीजा जब चेक को बैंक में जमा करने गया तो पता चला कि यह फर्जी है। चेक पर भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर लिखा हुआ है। चेक पर अमित कुमार का नाम अंकित है। त्योहार के दिन खुद के साथ हुए धोखाधड़ी से मिठाई का दुकानदार काफी परेशान है। दुकानदार श्यामराज प्रजापति ने बताया कि मैंने अभी इसकी कोई तहरीर थाने में नहीं दी है नहीं कोई कार्रवाई की है।

No comments:

Post a Comment