बिसवें दिन नाराज अधिवक्ताओं ने जमकर की नारेबाजी।
तहसील भ्रमण कर की नारेबाजी उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक करेंगे बहिष्कार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अधिवक्ता समिति ने उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय बहिष्कार के बिसवें दिन सगड़ी तहसील परिसर में भ्रमण कर जमकर की नारेबाजी उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक न्यायालय कार्य का करेंगे बहिष्कार।
जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर दिन मंगलवार को अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता के साथ न्यायालय में दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर 27 अक्टूबर से सगड़ी अधिवक्ता समिति न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर रही है। 20 वें दिन बुधवार को सगड़ी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने भ्रमण कर जमकर की नारेबाजी आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद व उपजिलाधिकारी वापस जाओ के नारे लगाए। घंटों तक न्यायालय के बाहर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। वही सगड़ी तहसील बार अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि सगड़ी नायब तहसीलदार व सगड़ी तहसीलदार न्यायालय के कार्य अधिवक्ता समिति कर रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के बहिष्कार का कार्य उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मुख्य रूप से सच्चिदानंद राय, आशीष मिश्रा,पतिराम यादव, रमेश यादव, परमहंस, महेंद्र बहादुर सिंह, मणिकेश्वर मिश्रा, विजय राय, अरुण कुमार सिंह, सुधीर राय,अविनाश उर्फ सोनू राय, अखिलेश राय,सन्तोष कुमार, दुर्गेश मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment