Wednesday, February 28, 2024

अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष बने पतिराम यादव और मंत्री बने प्रदीप राय ।

अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष बने पतिराम यादव और मंत्री बने प्रदीप राय ।

नामांकन 15,16,17 फरवरी को किया गया था,
कुल 91 मतों में से 90 मत पड़े।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें पतिराम यादव अध्यक्ष और प्रदीप राय मंत्री चुने गए। जबकि कोषाध्यक्ष रामवृक्ष यादव,सह मंत्री मोहम्मद नासीर अहमद,जैनेंद्र भारती एव रवि कुमार गौतम निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह व सुखदेव दुबे निर्विरोध चुने गए। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश सोनकर एवं जितेंद्र गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। चुनाव अधिकारी रहे मुकेश कुमार राय। मतदान सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान सम्पन्न हुआ। एवं उसके उपरांत 3:00 बजे से मतों की गिनती की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर पतिराम यादव को कुल 52 मत प्राप्त हुए। जबकि शहाबुद्दीन खान को 38 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि मंत्री पद पर प्रदीप कुमार राय को 59 मत प्राप्त हुए जबकि सूर्यभान सरोज को 31 मत प्राप्त हुए। इस दौरान जीते हुए प्रत्याशियों को सभी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और प्रत्याशियों की घोषणा एल्डर कमेटी के सच्चिदानंद राय अनिल कुमार सिंह बाल गोविंद चौहान आदि ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की और कहा कि मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।जबकि कुल 91 मत थे जिसमें से 90 मत पड़े एक अधिवक्ता मतदान करने नही पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं में संतोष कुमार,अविनाश राय सोनू, आशीष कुमार मिश्रा,अनिल कुमार गोंड,वेदप्रकाश राय,भीम यादव,मनीष राय,हरेंद्र राय,संजय राय,प्रतीश यादव,दुर्गेश मिश्रा, पंकज दूबे,संजय कुमार,अमरेंद्र सिंह,सुधीर राय,अखिलेश राय, मंशा यादव,राधेश्याम मिश्रा आदि रहे।

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न।

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न।

राज्य एव केंद्र आपदा टीम ने दिया प्रशिक्षण।

बांटे गए किट एव आपदा प्रबंधन के उपाय सुझाये।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित नगीना स्मारक पीजी कॉलेज एव फार्मेसी कालेज पांडेपुर जोकहरा लाटघाट में बुधवार को आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बिलरियागंज ब्लॉक एवं महराजगंज ब्लाॅक के अध्यापकों एव ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को राज्य आपदा टीम द्वारा प्रशिक्षित किया गया।जहाँ गांव के बाढ़ आपदा से प्रभावित गांव के लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा एवं भारत सरकार की आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था।जिसका समापन किया गया। आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में शीत लहर,लू,सड़क दुर्घटना,भूकम्प,बज्रपात,बाढ़,अग्नि,सर्प डँस,भगदड़ और रोक थाम,नाव दुर्घटना,आंधी तूफान आदि के बारे में बचाव आदि के बारे में बताया गया कि आपदा के समय क्या करे और क्या न करे आदि के विधिवत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए दोनों ही ब्लाॅकों से प्रत्येक गांव से चार व्यक्तियों का चुनाव किया गया था।जिन्हें प्रशिक्षित करते हुए किट का वितरित किया गया और उन्हें बाढ़ आपदा प्रबंधन से बचाव के उपाय सुझाए गए। जिसमें बोतल द्वारा तैयार की गई लाइव जैकेट को तैयार करना व बनाना स्ट्रेक्चर तैयार करना,प्राथमिक उपचार,सीपीआर आदि के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया दोनों ही ब्लॉकों से आए दर्जनों लोगों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें सुझाव दिए गए की बाढ़ आपदा के समय या अन्य आपदाओं के समय आप सबको विभिन्न उपाय करके लोगों की जान की सुरक्षा करने अति आवश्यक है। यदि आपने इन सुझावों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर आपदा के समय आपका महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिससे कि लोगों की आपदा के समय जान माल की सुरक्षा आसानी से की जा सकती है। इस दौरान दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहले दिन अजमतगढ़ एवं हरैया ब्लाॅक के दर्जनों गांवों को प्रशिक्षित किया गया एवं बुधवार को ब्लॉक महाराजगंज एवं बिलरियागंज के आपदा प्रबंधन गांव बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे,जिला आपदा प्रबंधन के नन्दकुमार,राज्य आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षक कर्ताओ में विवेक तिवारी,विक्रम,ममता,पूजा,आलोक सिंह,विजय शंकर,सोनिया, सन्तोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान से नवाजे गए सत्य प्रकाश सिंह।

राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान से नवाजे गए सत्य प्रकाश सिंह।

दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मिला सम्मान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी डॉ0 भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र जनपथ रोड़ नई दिल्ली में कबीर जयंती के दिन मंगलवार को समारोह आयोजित कर अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सत्य प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान से नवाजा गया। अभिनेता और निर्देशक सत्य प्रकाश सिंह के सम्मान से सगड़ी नहीं बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है। अखिल भारतीय कबीर मठ,सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान और बड़ी खाटू नागौर संस्थान राजस्थान द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के बैरीडाड निवासी सत्यप्रकाश सिंह को अब तक उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है।मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन,महामंडलेश्वर संपूर्णानंद सरस्वती,आचार्य पंकज कृष्ण, डॉक्टर नानक दास महाराज व डॉक्टर अभिषेक कुमार की उपस्थिति में सम्मान पत्र दिया गया।

जीयनपुर प्रभारी के नेतृत्व में निकला मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च।

जीयनपुर प्रभारी के नेतृत्व में निकला मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च।

त्यौहार व 2024 के चुनाव को लेकर पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का दिलाया विश्वास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ निकाला गया मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च लोगों को त्यौहार व 2024 के चुनाव को देखते हुए सुरक्षा का दिलाया विश्वास। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जीयनपुर कस्बा के दोहरीघाट मार्ग,आजमगढ़ मार्ग,बिलरियागंज मार्ग,अजमतगढ़ मार्ग का भ्रमण किया वही त्यौहार पर्व और 2024 के चुनाव को देखते हुए जीयनपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया वह बढ़-चढ़कर 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की इस दौरान जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान में खलल डालने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च देखकर जीयनपुर कस्बा में लोगों ने सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा वही लोग आपस में फ्लैग मार्च को लेकर चर्चा परिचर्चा करते रहे।

Tuesday, February 27, 2024

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को अभियान चलाकर दी गई दवा।

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को अभियान चलाकर दी गई दवा।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर मंगलवार को आईडीए फाइलेरिया प्रोग्राम का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल शशिकांत राय एवं अधीक्षक सीएससी जीयनपुर डॉ एफ एम सिद्दीकी के द्वारा किया गया। इस दौरान नवोदय के लगभग 600 छात्र छात्राओं को दवा दी गयी जो एक वर्ष से ऊपर के जितने भी बच्चे एव बुजुर्गों को दवा दी जानी है जहां समस्त अध्यापकों एव कर्मचारियों सहित बच्चों को दवा दी गयी। समस्त छात्रों और स्टॉप को आशाओं के माध्यम से समस्त बच्चों एवं अध्यापकों को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में एल्बेंडाजोल,डीईसी तथा आईवरमेक्टिन की दवा बच्चों को खिलाई गयी। इस संबंध में बीपीएम उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि फाइलेरिया कीटाणुओं से उत्पन्न होने वाला रोग है। जिसे जड़ से समाप्त करने की मुहिम चलाई जा रही है इस मुहिम से सभी को जोड़ने की जरूरत है। जिससे कि इस रोग को समाप्त किया जा सके एवं प्रत्येक व्यस्क व किशोर बच्चों को 6 माह में एक बार कीड़े की दवा अवश्य लेनी चाहिए। जिससे पेट में होने वाले कीड़े से उत्पन्न रोगों को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक अजमतगढ़ से डॉ राजीव वर्मा,उमाशंकर मिश्रा बीपीएम अजमतगढ़ एवं बलदेव यादव फार्मासिस्ट सीएससी जीयनपुर आदि उपस्थित रहे।

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन के तहत दो ब्लॉक के लोगो को दिया गया प्रशिक्षण।

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन के तहत दो ब्लॉक के लोगो को दिया गया प्रशिक्षण।

राज्य एव केंद्र आपदा टीम ने दिया प्रशिक्षण।

बांटे गए किट एव आपदा प्रबंधन के उपाय सुझाये।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पंडित नगीना स्मारक पीजी कॉलेज पांडेपुर जोकहरा लाटघाट में मंगलवार को आपदा प्रबंधन टीम द्वारा अजमतगढ़ ब्लॉक एवं हरैया ब्लॉक के गांव के बाढ़ आपदा से प्रभावित गांव के लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा एवं भारत सरकार की आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक गांव से चार व्यक्तियों का चुनाव किया गया था। जिन्हें प्रशिक्षित करते हुए किट का वितरित किया गया और उन्हें बाढ़ आपदा प्रबंधन से बचाव के उपाय सुझाए गए। जिसमें बोतल द्वारा तैयार की गई लाइव जैकेट को तैयार करना व बनाना स्ट्रेक्चर तैयार करना, प्राथमिक उपचार,सीपीआर आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया।आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान सर्प दंस,आग वज्रपात,पानी बाढ़ आदि से बचाव के लिए उपाय सुझाएं गए। जिसमें दोनों ही ब्लॉकों से आए दर्जनों लोगों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें सुझाव दिए गए की बाढ़ आपदा के समय या अन्य आपदाओं के समय आप सबको विभिन्न उपाय करके लोगों की जान की सुरक्षा करने अति आवश्यक है। यदि आपने इन सुझावों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर आपदा के समय आपका महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिससे कि लोगों की आपदा के समय जान माल की सुरक्षा आसानी से की जा सकती है। इस दौरान दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहले दिन हरैया एवं अजमतगढ़ ब्लॉक के दर्जनों गांवों को प्रशिक्षित किया गया एवं बुधवार को ब्लॉक महाराजगंज एवं बिलरियागंज के आपदा प्रबंधन गांव बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे,जिला आपदा प्रबंधन के चन्द प्रकाश,राज्य आपदा प्रबंधन के विवेक तिवारी,विक्रम,सतेंद्र,ममता,पूजा,सोनिया,आलोक सिंह,विजय शंकर,सन्तोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, February 24, 2024

थाना सामाधान दिवस पर जिम्मेदारों की कुर्सियां रही खाली,नही पहुंचे फरियादी।

थाना समाधान दिवस पर अनुपस्थित कर्मचारियों से होगा जवाब तलब।

जिम्मेदारों की कुर्सियां रही खाली,नही पहुंचे फरियादी।

नायब तहसीलदार को छोड़ अधिकांश राजस्व कर्मचारी गायब।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर अधिकांश जिम्मेदार कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिसके चलते फरियादी मायूस होकर लौट गए। सुबह 10:00 बजे शुरू हुए समाधान दिवस पर एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। अनुपस्थित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
सगड़ी तहसील के जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित था। नायब तहसीलदार सगड़ी माधवेंद्र सिंह सुबह 10:00 बजे ही समाधान दिवस पर पहुंच गए जबकि अन्य राजस्व कर्मी अनुपस्थित रहे। संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली पड़ी रही। जो इक्का दुक्का फरियादी आए वह भी राजस्व कर्मियों के ना मौजूदगी के चलते मायूस होकर वापस चले गए। इस संबंध में नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लेखपालों की ड्यूटी फसल पड़ताल कार्यक्रम में लगाई गई है। नामित अन्य जो भी अन्य लोग अनुपस्थित हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कारण चाहे जो भी हो लेकिन धीरे-धीरे फरियादियों का मोह थाना समाधान दिवस और तहसील समाधान दिवस से भंग होता जा रहा है। जिसके चलते समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चल रही इस कवायत से फरियादियों की संख्या निरंतर घटती जा रही है।

हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई संत रविदास जयंती।

हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई संत रविदास जयंती।

जगह जगह निकली झांकी भक्ति गीतों पर झूमे लोग।

जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में रविदास जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांव से लेकर कस्बा में निकली झांकी जुलूस में भक्ति गीतों पर झूमे लोग पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई रविदास जयंती। शनिवार को राजूपट्टी,पारीपट्टी, मुहम्मदपुर,कुदारन तिवारी,नदौरा, अंजान शहीद,अजमतगढ़,बेरमा, लाटघाट सहित दर्जनों गांवों में रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार की शाम 4:00 बजे गांव में समारोह पूर्वक रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही गांव से लेकर बाजार तक मनमोहक झांकी निकाली गई।इस दौरान डीजे के धुन पर भक्ति गीतों के पर लोग झूमे वहीं चुनहवा चौक पर मंच लगाकर रविदास जयंती पर रविदास के व्यक्तित्व पर दर्जनों लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।वही रविदास के ज्ञान को आत्मसात करने व उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।इस दौरान जुलूस में नारेबाजी करते हुए नौजवान युवक डीजे की धुन पर नाचते रहे। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी मनमोहक भक्ति गीतों से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय ने भ्रमण कर झांकी व जुलूस का निरीक्षण किया।पकवाइनार चुनहवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जयराम सिंह पटेल,प्रधान मनोज चौरसिया,पूर्व प्रधान अवधराज,आनंद,दशरथ,सुनील,धर्मदेव,पप्पू,विनोद मौर्या, दीपक शर्मा,राजेंद्र यादव,संजय कुमार,कुमार गौरव, पारितोष जायसवाल,धर्मेंद्र सोनकर सहित दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।

किन्नर ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप,बहला कर पैसा भी उड़ाया।

किन्नर ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप,बहला कर पैसा भी उड़ाया।

उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर फरियाद,कार्रवाई की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के टेकनगाढ़ा गांव के किन्नर रिया उर्फ पंकज ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर संजय कुमार नामक एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बहला फुसला कर रखा पैसा लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायती पत्र देते हुए रिया किन्नर ने कहा कि संजय निवासी  भुजही मोड थाना मोहम्दाबाद जिला मऊ ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बहला फुसलाकर मेरा रखा गया काफी पैसा लेकर वह गुजरात चला गया। जानकारी लेने जब में उसके घर गई तो उसकी मां और बहन ने मिलकर मुझे मारा पीटा।किन्नर का शिकायत पत्र लेकर एसडीएम ने कोतवाल जीयनपुर से मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया और किन्नरों को कोतवाली भेजा इस दौरान दर्जनों किन्नर मौजूद रहे।

Wednesday, February 21, 2024

सगड़ी अधिवक्ता समिति का मतदान 24 की जगह अब 28 फरवरी को।

सगड़ी अधिवक्ता समिति का मतदान 24 की जगह अब 28 फरवरी को।

सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष व मंत्री पद पर होगा मुकाबला।

कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सहमंत्री व अन्य सदस्य निर्विरोध बनें।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति के पर्चा वापसी व जांच के बाद अध्यक्ष व मंत्री पद पर होगा मुकाबला 24 की जगह अब 28 फरवरी को होगा मतदान व मतगणना वहीं कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सहमंत्री पद पर पर्चा वापसी के बाद निर्विरोध हुए अन्य सदस्य वही अध्यक्ष पद के लिए पतिराम यादव और शहाबुद्दीन खान व मंत्री पद पर प्रदीप राय व सूर्यभान सरोज के बीच होगी कांटे की टक्कर।
बुधवार को सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर घोषित कार्यक्रम मंगलवार और बुधवार को पर्चा वापसी व जांच के बाद चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पतिराम यादव और शहाबुद्दीन खान के बीच होगी टक्कर वहीं मंत्री पद पर सुधीर राय के पर्चा वापसी के बाद  प्रदीप राय और सूर्यभान सरोज के बीच मुकाबला होगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रामवृक्ष यादव निर्विरोध व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुकदेव दुबे पर्चा वापसी के बाद निर्विरोध बनें। वहीं सहमंत्री पद पर जैनेंद्र कुमार भारती और अनिल गौड़ के पर्चा वापसी के बाद रवि कुमार गौतम निर्विरोध बनें। वहीं कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध बनायें गयें है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार  24 फरवरी की जगह अब 28 फरवरी को अध्यक्ष व मंत्री पद पर मतदान व मतगणना की जाएगी। परचा वापसी व जांच के अंतिम दिन सगड़ी अधिवक्ता समिति की तस्वीर सामने आ गई
अधिवक्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। चुनाव अधिकारी मुकेश राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पातीराम यादव व शहाबुद्दीन खान तो वहीं मंत्री पद पर प्रदीप राय व सूर्यभान सरोज के बीच टक्कर होगी सगड़ी अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सहमंत्री के साथ कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए है।

एडीएम वित्त व एसडीएम ने युपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।

एडीएम वित्त व एसडीएम ने युपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।

संदेहास्पद एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल कादीपुर पर की गई अतिरिक्त तैनाती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र का एडीएम वित्त व उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण संदेहास्पद परीक्षा केंद्र एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कादीपुर रौनापार पर की गई अतिरिक्त तैनाती।बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आधा दर्जन परीक्षा केंद्र का एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह व सगड़ी एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कादीपुर रौनापार,महादेवी इंटर कॉलेज बनकटा,राजमंगल इंटर कॉलेज बघावर सहित आधा दर्जन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को सुचार रूप से संचालित करने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारी सीसी कैमरा व स्ट्रांग रूम उत्तर पुस्तिका का कैमरा सहित केंद्र की व्यवस्था का निरीक्षण किया वहीं संदेहास्पद एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कादीपुर रौनापार पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने प्रथम पाली में राजस्व कर्मी दिनेश पटेल व नवीन यादव वहीं दूसरी पाली में त्रिभुवन यादव व महेंद्र यादव की विशेष निगरानी व सतर्क दृष्टि के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैनाती कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।

दस दिवसीय मंडलीय एंबुलेंस पायलट प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

दस दिवसीय मंडलीय एंबुलेंस पायलट प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

108 व 102 एंबुलेंस के चालकों ने लिया हिस्सा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ में मंडलीय एंबुलेंस पायलट प्रशिक्षण हुआ शुरू दस दिवसीय मंडलीय एंबुलेंस पायलट प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ प्रशिक्षण में 108 एंबुलेंस व 102 एंबुलेंस के चालकों ने लिया हिस्सा।बुधवार को आजमगढ़ मंडल में शासन द्वारा संचालित 108 और 102 एंबुलेंस के पायलट का प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत भवन पर शुरू हुआ। जिसमें आजमगढ़,बलिया और मऊ के एंबुलेंस चालकों ने हिस्सा लिया प्रशिक्षण का शुभारंभ एडिशनल सीएमओ डॉ अरविंद चौधरी ने की और सम्बोधन में कहा कि सभी जरूरतमंद को समय से एंबुलेंस मिले यही शासन की मंशा हैं। वहीं रिजनल ट्रेफिक इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने पायलट को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए निर्देशित किया वहीं एंबुलेंस चालकों को प्रशिक्षित करने के लिए लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र और मंतोश ने पायलट प्रशिक्षण में एंबुलेंस चालकों को समय से एंबुलेंस पहुंचने के साथ अन्य चीजों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस पायलट का बैंच बनाकर प्रशिक्षण किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एंबुलेंस सेवा सुमित सिंह,जिला प्रभारी अजय राय,वरुण यादव,वीरेंद्र यादव, गुलशन कुमार व ट्रेनर धर्मेंद्र और मंतोष सहित दर्जनों एंबुलेंस चालक मौजूद रहे।

एन ई रेलवे गोरखपुर कबड्डी प्रतियोगिता में बना विजेता।

एन ई रेलवे गोरखपुर कबड्डी प्रतियोगिता में बना विजेता।

उपजिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता हुई आयोजित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मैना देवी इंटर कॉलेज बैदौली में आयोजित दो दिवसीय 50 वीं सीनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।बुधवार को दूसरे दिन के खेल में पहला सेमीफाइनल बलिया ने अमेठी को 32-29 से पराजित किया और दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे गोरखपुर ने आजमगढ़ को 39-30 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबला रेलवे गोरखपुर और बलिया के बीच खेला गया।जिसमें रेलवे गोरखपुर ने 37 अंक और बलिया ने 20 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट रेडर का पुरस्कार अनुराग पांडेय आजमगढ़,वेस्ट कैचर का पुरस्कार आदित्य राय बलिया और ऑलराउंडर खिलाड़ी का पुरस्कार रूपेश तोमर रेलवे गोरखपुर को दिया गया कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और बैग देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ आजाद भगत सिंह,बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेंद्र राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।वहीं निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह,अरविंद कुमार पांडे,महेंद्र यादव,विवेक वर्मा, अजीत कुमार,नर्सिंग,सूर्य प्रकाश, रामचंद्र राय,प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।

Tuesday, February 20, 2024

सोकहना खालसा गांव में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन।

सोकहना खालसा गांव में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने पंचायत भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन।

सरकार की योजनाओं के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत सोकहना खालसा में मंगलवार को प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने डिजिटल ग्राम सचिवालय का फीता काटकर किया उद्घाटन। 21 लाख की लागत से बन के तैयार पंचायत भवन में केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी, वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,सरकारी योजनाओं के आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। पंचायत भवन उद्घाटन के बाद प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस डिजिटल सचिवालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और फार्म भरने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही इसमें स्थापित लाइब्रेरी से युवाओं को पढ़ने में भी काफी मदद के लिए मिलेगी। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दो हजार आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में बदल रहे पर्यावरण को ठीक करने के लिए हम सबका दायित्व है कि साफ सफाई रखें। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि अब तक जिन गरीबों का जॉब कार्ड धारक,दिव्यांग,अनुसूचित जाति,महिला मुखिया के परिवार के पास शासकीय अथवा अपना शौचालय नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन फॉर्म डाल कर आवेदन करें। में तत्काल उन्हें शौचालय के लिए धन आवंटित करूंगा। ताकि पूरे ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति भी खुले में शौच न करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि मेरे गांव में विकास के दर्जनों काम चल रहे हैं।पंचायत भवन के बन जाने से ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं गांव में ही मिलने लगेगी। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीओ सुभाष चन्द्र शर्मा,पंचायत सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय,कमलेश कुमार,प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ यादव,महेंद्र यादव,अमरदीप शर्मा,अनिल सिंह,पवन यादव,अभिषेक प्रभाकर सहित ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहें।

पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने के आरोपित ने फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठाने के आरोपित ने फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

अपने स्थान पर बिहार के साल्वर को परीक्षा दिलाने के आरोपित की एसटीएफ व पुलिस कर रही थी तलाश।

बड़े भाई को पुलिस ने घर पर छापेमारी कर थाने में था बैठाया।

शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर निवासी अपने स्थान पर बिहार के साल्वर को बैठाकर पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा दिलाने के आरोपित युवक ने बुआ के घर पर फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या एसटीएफ व पुलिस ने आरोपित के बड़े भाई को था बैठाया पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार और गांव में मचा कोहराम।ढोलीपुर निवासी अंगद उर्फ प्रशांत पुत्र शिवपूजन की पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 17 फरवरी को दुसरी पाली रानी की सराय स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज में परीक्षा थी।जिसमें प्रशांत के स्थान पर परीक्षा देते बायोमेट्रिक मशीन से बिहार के साल्वर मधुबनी जिला के राजेश कुमार को पकड़े जाने के बाद रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने के आरोपित परीक्षार्थी की एसटीएफ व पुलिस तलाश कर रही थी।जिसने आरोपित युवक के घर पर रविवार की रात में लगभग 11:00 बजे पहुंच कर युवक के बड़े भाई पंकज को रानी की सराय पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद से आरोपित युवक सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में अपने बुआ के घर पर था जहां परिजनों ने पुलिस से मंगलवार को दिन में आरोपित युवक को हाजिर कर बड़े भाई को छुड़ाने की बात कर रखी थी पर बड़े भाई व परिवार के मान-सम्मान को देखते हुए मंगलवार की सुबह 7.30 बजे अंगद उर्फ प्रशांत ने फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी सूचना पर पहुंची सिधारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक की माता शांति देवी व बहन गुड़िया, रिंकू,साधना का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं 8 माह पूर्व के महीने में युवक की शादी मुहम्मदपुर निवासी कविता  से हुई थी जो बार बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक प्रशांत उर्फ अंगद वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट मालटारी से करने के बाद सिपाही बनने का सपना लेकर फॉर्म भरा पर अधुरा रहा मृतक दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटा था।
----////------////---///----///----//----///----///----
पिता ने रानी की सराय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

मृतक प्रशांत उर्फ अंगद के पिता शिवपूजन जो आदर्श शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्षिया खालिसपुर के प्रबंधक हैं अपने छोटे पुत्र की मौत से आहत रहे वहीं उन्होंने अपने घर पर रानी की सराय पुलिस के द्वारा अलमारी व बक्सा में तोड़फोड़ करने और एक बक्सा उठाने के साथ बड़े पुत्र को छोड़ने के लिए दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया जिससे आहत होकर पुत्र ने आत्महत्या कर ली। वहीं शव के अंतिम संस्कार के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही।