Wednesday, February 7, 2024

अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि ने सपा छोड़ बीजेपी का थामा दामन।

अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि ने सपा छोड़ बीजेपी का थामा दामन।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वर्तमान अध्यक्ष ललिता अजय साहनी और उनके पति अजय साहनी द्वारा सपा छोड़कर भाजपा जवाइंन कर लिया। जहां बुधवार को लखनऊ बीजेपी कार्यालय पर उन्हें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक की मौजूदगी के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा भाजपा का झंडा गमछा देकर उन्हें बीजेपी जॉइनिंग कराया गया। अजमतगढ़ बाजार में उनके भाजपा में जाने की जैसे ही खबर लगी भाजपाई खुशी से झूमने लगे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहजानंद राय के कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह के आवास पर एक अनौपचारिक भेंट वार्ता के दौरान उनका स्वागत किया गया। इस संबंध में अजय साहनी ने बताया कि सपा में मेरा दम घुट रहा था में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकास मॉडल से पूरी तरह से प्रभावित होकर में भाजपा की पार्टी ज्वाइन किया हूं।जिससे मुझे काफी राहत महसूस हो रही है। इसके पूर्व चुनाव के दौरान ललिता अजय साहनी सपा के झंडे के नीचे आकर चुनाव लड़ी थी। वही अन्य प्रत्याशियों को हराकर विजयी हुई थी।

No comments:

Post a Comment