Wednesday, February 7, 2024

अर्ध विक्षिप्त बुजुर्ग का मिला शव दो सप्ताह पूर्व घर से थें गायब।

अर्ध विक्षिप्त बुजुर्ग का मिला शव दो सप्ताह पूर्व घर से थें गायब।

पुलिस ने कराया शिनाख्त पुत्र ने की पहचान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के खेतापुर कैंची बंधा के पास छोटी सरजू नदी की शाखा में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह 9:30 बजे नदी में शव को देखा। मृतक ने हरे रंग की लूंगी लाल रंग का स्वेटर पहने हुए था। शव देखने से लग रहा था कि कई दिनों से पानी में है। क्योंकि ऊपर की चमड़िया सड़ गई थी।ग्रामीणों ने इसकी सूचना रौनापार थाना प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे रौनापार थाना प्रभारी ने आस पास के लोगों से शव का सिनाख्त कराया। लेकिन मौके पर शव की सिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर बरडीहा गांव निवासी मृतक के पुत्र योगेंद्र कनौजिया ने सदर अस्पताल जाकर शव का शिनाख्त किया। बताया कि हमारे पिता रामकिशुन कनौजिया पुत्र स्वर्गीय मेवालाल 24 जनवरी से घर से गायब चल रहे थे।मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त थे। पहले भी कई बार घर से निकल चुके थे।

No comments:

Post a Comment