गो मांस बेचने के आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चालान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के पुलिस ने आजाद नगर थाना मुबारकपुर निवासी फिरोज को गो मांस बेचने के आरोप में बुधवार को अंजान शहीद बाजार से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसका चालान कर दिया। जीयनपुर बाजार स्थित मुबारकपुर त्रिमुहानी के पास 19 जनवरी 2024 को थाने के उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांचकर रहे थे कि संदेह के आधार पर मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद सुकुरूलाह निवासी आजाद नगर थाना मुबारकपुर और इसरार उर्फ बबलू पुत्र सुल्तान मोहल्ला पूरा दीवान थाना मुबारकपुर को रोका और तलाशी ली तो नसीम के पास से झोले में रखा एक अदद चापड़ व 12 किलो गो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस को दोनों ने बताया कि यह गो मांस फिरोज निवासी आजाद नगर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ने दिया है। जिसे हम लोग मुबारकपुर मोड़ पर एक व्यक्ति को पहुचाने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फिरोज की तलाश कर रही थी। बुधवार को मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक धनंजय सिंह द्वारा आरोपित को अंजान शहीद बाजार से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment