जिलाधिकारी के आदेश पर कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर जीयनपुर सील।
एसडीएम और डिप्टी सीएमओ के पहुंचते ही सेंटर के कर्मचारी फरार।
जांच कराने आए मरीज भी मौका पाकर धीरे धीरे खिसके।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के आदेश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता और डिप्टी सीएमओ उमाशरण पांडेय की मौजूदगी में जीयनपुर बाजार स्थित कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर शुक्रवार को सील कर दिया गया। जबकि एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी देखते ही कर्मचारी पिछले रास्ते से फरार हो गए। मौका पाकर मरीज भी खिसक लिए। लगभग एक घंटे चली कार्यवाही के दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने 2,12,2023 को उपजिलाधिकारी सगड़ी और स्वास्थ्य विभाग को आदेशित पत्र में कहा कि डॉ डी बी सिंह द्वारा जनपद में दो सोनोग्राफी केंद्र के अलावा कृष्णा सोनोग्राफी सेंटर जीयनपुर संचालित किया जा रहा है। जिसके संचलन का लाइसेंस 28 अक्टूबर 2023 को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में इस सोनोग्राफी सेंटर को तत्काल सील किया जाए। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉ0 अतुल कुमार गुप्ता,डिप्टी सीएमओ उमाशरण पांडेय,चिकित्सक प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी जीयनपुर विवेक पांडेय शुक्रवार को 1:30 बजे के करीब सोनोग्राफी सेंटर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी मौका देखकर फरार हो गए। जांच के लिए 26 मरीजों की पर्ची काटी गई थी। वह मरीज भी धीरे-धीरे खिसक लिए। उपजिलाधिकारी सगड़ी की मौजूदगी में सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment