यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव के प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत।
लाटघाट बाजार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी हंसराज चौहान को यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव मनोनयन के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नारेबाजी,लाटघाट में आयोजित हुआ सम्मान समारोह मंगलवार को दिन में लगभग 1:00 बजे छपरा सुल्तानपुर निवासी हंसराज चौहान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी का यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से जनपद के समाजवादियों में हर्ष व्याप्त रहा जनपद में प्रथम आगमन पर हंसराज चौहान का समाजवादी पार्टी के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंजान शहीद में माल्यार्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया और नारेबाजी कर बाइक जुलूस के साथ जीयनपुर होते हुए लाटघाट पहुंचे जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव रामाश्रय राय हरिनारायन यादव रामशब्द यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं में माल्यार्पण कर सम्मानित किया।वहीं संबोधन कर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए उत्साहित किया। इस दौरान सम्मान समारोह व स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से हरकेश विश्वकर्मा,संतोष यादव, सोहराब अहमद,आशीष चौहान, कालीचरण पांडेय,रामविलास राजभर,सूर्यनाथ यादव,रामानंद यादव,अवधेश पटेल,हारुन खान, चन्द्रभान सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment