38 आवंटितो को 12 साल बाद भी नही मिली जमीन।
तहसील पर जमकर नारेबाजी कर सौपा ज्ञापन।
राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को आवंटन की नही है जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा नैनिजोर ग्राम पंचायत में 38 लोगों को 22 गाटों से लगभग 15 बीघा से ऊपर कृषि आवंटन भूमिहीनो को किया गया था।2011 में शासन द्वारा आए आदेश के अनुसार इन भूमिहीनों को कुल 38 लोगों को तहसील द्वारा चिन्हित करके आवंटन कर दिया गया। जो 12 साल बीतने के बाद भी आज तक इन आवंटन कर्ताओं को तहसीलदार एसडीएम द्वारा कृषि योग्य भूमि पर जो पट्टा किया गया उस पर कब्जा परिवर्तन नहीं किया गया जबकि ग्रामीण कई बार तहसील से लेकर जिला तक गुहार लगाते रहे कि हमें आवंटित जमीन की सीमांकन कराकर जमीन दे दी जाए। पर शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक इन 38 भूमियों को किए गए पट्टे का मालिकाना हक नहीं मिला।जिसको लेकर शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंप कर आवंटित जमीन का सीमांकन कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। वही कई गाटों से कुल लगभग 15 बीघा से ऊपर 38 किसानों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया गया था जो शासन के निर्देश पर आवंटन तो कर दिया गया पर आज तक इन पट्टेदारों को कब्ज परिवर्तन नहीं किया गया। जिसको लेकर वह आज भी तहसील का चक्कर 12 साल बीतने के बाद भी काट रहे हैं। इस संबंध में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक बदलते गए नए लेखपाल को पट्टा होने की जानकारी तक नहीं है कि किन-किन लोगों को कितना पट्टा किया गया है। जबकि तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment