Tuesday, February 20, 2024

राम मंदिर व प्रभु श्री राम व माता सीता पर की अभद्र टिप्पणी दर्ज हुआ मुकदमा।

राम मंदिर व प्रभु श्री राम व माता सीता पर की अभद्र टिप्पणी दर्ज हुआ मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने युवक पर धार्मिक भावना भड़काने व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक पर राम मंदिर व प्रभु श्री राम और माता सीता पर अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग कर की टिप्पणी दर्ज हुआ मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक पर दर्ज किया मुकदमा।सोमवार की रात्रि में जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया व टि्वटर पर राम मंदिर व प्रभु श्रीराम और माता सीता के संबंध में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप उज्जवल पुत्र अज्ञात पर लगाया वही जीयनपुर पुलिस ने उज्जवल पर धार्मिक भावना भड़काने धारा 295 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment