सगड़ी अधिवक्ता समिति नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष व मंत्री सहित विभिन्न पदों पर हुए नामांकन।
सगड़ी अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष पद पर एक नामांकन निर्विरोध होना तय।
24 फरवरी को सगड़ी अधिवक्ता समिति का होगा मतदान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी अधिवक्ता समिति के नांमाकन के अंतिम दिन अध्यक्ष व मंत्री पद सहित विभिन्न पदों पर हुआ नामांकन कोषाध्यक्ष पद पर एक ने किया नामांकन निर्विरोध होना तय 24 फरवरी को होगा मतदान व मतगणना। शनिवार को सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर नांमाकन हुआ जिनमें अध्यक्ष पद पर पतीराम यादव व शहाबुद्दीन का नामांकन हुआ वहीं मंत्री पद पर प्रदीप राय सुधीर राय व सूर्यभान सरोज ने नामांकन किया उपाध्यक्ष पद पर सुकदेव दुबे शैलेश सोनकर व वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। वहीं सह मंत्री पद पर जैनेंद्र कुमार भारती, अनिल गौड़,नासिर व रवि कुमार गौतम ने नामांकन किया वहीं कार्यकारिणी के पद पर विभिन्न सदस्यों ने नामांकन किया कोषाध्यक्ष पद पर रामवृक्ष यादव का नामांकन हुआ रामवृक्ष यादव के अकेले नामांकन के बाद निर्विरोध होना तय हो गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी को नामांकन की जांच व 21 फरवरी को वापसी होगी और 24 फरवरी को मतदान और शाम को मतगणना की जायेगी। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई नामांकन के बाद चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई। चुनाव अधिकारी मुकेश राय ने बताया कि सगड़ी अधिवक्ता समिति का नामांकन के बाद विधिक जांच की जायेगी। इस दौरान अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से आशीष मिश्रा,वेदप्रकाश राय, ओंकारनाथ त्रिपाठी,अमरेन्द्र सिंह सोनू राय,मनीष राय,संतोष कुमार,पंकज दुबे,दुर्गेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment