विकास कार्यो में लापरवाही पर होगी कठोर कार्यवाही--एडीओ पंचायत
कई तकनीकी सहायकों और सचिवों को फटकार।
मॉडल गावों को लेकर बैठक में गावों के विकास पर की चर्चा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत मॉडल गांव को लेकर बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मॉडल गांव के विकास और कार्य योजनाओं व उन्हें विस्तृत रूप देने के लिए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सही तरह से कार्य न करने पर कई सचिवों और तकनीकी सहायकों को एडियो पंचायत द्वारा जमकर फटकार लगाई गई एवं चेतावनी दी गई कि यदि इसी तरह से चलता रहा तो आगे कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लाक अजमतगढ़ अंतर्गत कुल 52 गांव मॉडल गांव चुने गए हैं। जिन गावों में आर आर सी केंद्र का निर्माण किया जाना है जल जमाव के लिए सोख्ते का निर्माण गांव गांव किया जाना साथ ही साथ सीमेंट युक्त कूड़ा दान बनाए जाएं जहां पर सूखा कचरा एवं गीला कचरा उसमें डाला जाए जिससे गांव में गंदगी ना हो पाए।गावों में घूर गड्ढा आदि का निर्माण कर कंपोस्ट खाद तैयार किया जाए। शौचालय के लिए ऐसे टैंक का निर्माण किया जाए की जो पानी शौचालय से गड्ढे में जाए वह जमीन के अंदर जाने पर किसी प्रकार का मानव शरीर को नुकसान ना पहुंचाएं आदि पर विचार विमर्श किया गया गया। साथ ही साथ गांव में साफ सफाई स्वच्छ जल सहित गांव में विद्यालयों में जिन विद्यालयों के कार्य अधूरे हैं उन्हें पूर्ण किया जायें।आंगनवाड़ी कार्य अधूरे हैं। सचिवालय कार्य अधूरे हैं आवास अधूरे हैं एवं उनका निर्माण तत्काल कराया जाए। साथ ही साथ गांव में जो प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय मौजूद है उनमें जिन विद्यालयों के कायाकल्प अब तक नहीं हो सके हैं उनके कायाकल्प जल्द कराया जाए जिससे कि विद्यालय को सुंदर और अच्छा बनाया जा सके। और बच्चों को बेहतर शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।इस दौरान मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या गांव में आ रही है तो उसको अवगत कराया जाए जिसको की तत्काल दूर किया जा सके।समस्याओं को दूर कर गांव का विकास ही मुख्य लक्ष्य है। खासतौर से सरकार द्वारा बनाए गए मॉडल गांव को चिन्हित कर उन पर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि गांव को बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों में कमलेश कुमार, अमरजीत,अमरदीप शर्मा,प्रदीप उपाध्याय,सुरेंद्र कनौजिया,संजय यादव सहित महमूद अहमद, राजेंद्र यादव,विजय चौहान,अनिल मिश्रा,सुभाष राजभर,मनोज चौरसिया,सोनू सोनकर आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment