Wednesday, December 31, 2025

जीयनपुर में अहिबरन जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा।

जीयनपुर में अहिबरन जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा।

समारोह पूर्वक जीयनपुर में मनाई गई जयंती।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को महाराजा अहिबरन जयंती कार्यक्रम देर शाम तक मनाई गई। इस अवसर पर बरनवाल समाज द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई और जीयनपुर चौरसिया मैरेज हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम शोभायात्रा चौरसिया मैरेज हाल से शुरू हुई। इसमें बरनवाल समाज के महिला-पुरुषों ने भगवा ध्वज और हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रथ पर सवार महाराजा अहिबरन की झांकी के साथ यह शोभायात्रा जीयनपुर बाजार तक गई और फिर वापस चौरसिया मैरेज हाल लौटी।इसके बाद चौरसिया मैरेज हाल में शोभायात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बदल गई। इसमें महिला व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम देर शाम तक चला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर एस हलवासिया प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बरनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराजा अहिबरन के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महाराजा अहिबरन बरनवाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि हर साल 26 दिसंबर को उनकी जयंती जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाती है,जो लगातार कई दिनों तक चलती रहती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। अतिथियों ने नवयुवकों से राजनीति,व्यापार और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।वही इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, संयोजक श्री बरनाल सेवा समिति जीयनपुर,प्रवीण बरनवाल,अजीत बरनवाल, संदेश बरनवाल,राजन बरनवाल, संदीप बरनवाल,नवीन बरनवाल, अनिल बरनवाल,नवनीत बरनवाल,एकता बरनवाल, अनीता बरनवाल,स्वेता बरनवाल,पिंकी बरनवाल,बिंदी बरनवाल,राहुल,अलंकृत बरनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर अराजकता फैलाने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर अराजकता फैलाने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार।

जीयनपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले आठ अभियुक्तों का किया शांति भंग में चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल मार्गदर्शन में वांछित/वारण्टी एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर द्वारा मय हमराह पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बाहुबली 9999 व 5050 नामक आईडी के माध्यम से आम जनमानस में भय और दहशत फैलाने वाले गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गैंग का लीडर रामचन्द्र उर्फ मैकू पुत्र स्व0 कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली कोतवाली जीयनपुर है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर भड़काऊ व डर पैदा करने वाली गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी शाहपुर नेवादा,थाना जीयनपुर,दो रामरतन यादव पुत्र लालधर यादव निवासी खतीबपुर,थाना जीयनपुर,तीन भोलेनाथ यादव पुत्र विधिचन्द्र निवासी खतीबपुर,थाना जीयनपुर,चार उपेन्द्र यादव पुत्र रामरूप यादव निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर,पांच आर्यमान यादव पुत्र रामप्रताप निवासी शाहपुर नेवादा,थाना जीयनपुर, छ: अंकित कुमार पुत्र दूधनाथ राम निवासी जमीन सिकरौरा, थाना जीयनपुर,सात राजकुमार पुत्र राबचन यादव निवासी खतीबपुर,थाना जीयनपुर,आठ आदित्य यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी दाउदपुर,थाना जीयनपुर,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह जीयनपुर,उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, उ0नि0 पवन यादव,उ0नि0 हरीश शुक्ल,उ0नि0 अमित कुमार तिवारी,कांस्टेबल अक्षय कुमार थाना जीयनपुर, पुलिस का संदेश-:सोशल मीडिया के माध्यम से  अफवाह,भय अथवा अराजकता फैलाने वालों के 
विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही जारी 
रहेगी।आमजन से अपील है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Tuesday, December 30, 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी कर,अपराध की समीक्षा बैठक की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी कर,अपराध की समीक्षा बैठक की गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ मंगलवार की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स आजमगढ़ में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। मासिक अपराध गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु पिकेट गस्त एवं प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।चोरी व नकबजनी की घटनाओ के शत प्रतिशत अनावरण एवं संपत्ति की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।गम्भीर घटनाओं में राजपत्रित अधिकारी 24 घण्टे में घटना स्थल का निरीक्षण अवश्य करे। दो सम्प्रदायों के मध्य घटित छोटी से छोटी घटना का तत्काल संज्ञान लेकर विधिक समाधान कराया जाये।थाना परिसरो में खडे वाहनों का अविलम्ब निस्तारण कर,नियमित रूप से साफ सफाई करायी जाये।माननीय न्यायालय से समन्वय स्थापित कर मुकदमो से सम्बन्धित निर्णयिक मालों का निस्तारण कराया जाये,IGRS के प्रार्थना पत्रो का समयवद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये।माननीय पारिवारिक न्यायालय द्वारा निर्गत वसूली वारण्ट का शत प्रतिशत नियमानुसार तामिला कराया जाय।थानों पर आने वाले फरियादिओं की समस्याओं का यथाशीघ्र विधिक निस्तारण कराये जाये।स्थान व समय बदल- बदल कर वाहन चेकिंग करायी जाये तथा यातायात नियमों के विरूद्ध पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाये।महिलाओं की समस्याओ को शीर्ष प्रथामिकता प्रदान करते हुये शीघ्र निस्तारित कराया जाये।भ्रष्टाचार की जीरो टार्लेंस नीति का पालन कराया जाये । अधिक संख्या में लंबित विवेचनाओं का क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अर्दली रूम का आयोजन कर यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाये।माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये तथा गैंगस्टर एक्ट के अपराध से अर्जित संपत्तियों का नियमानुसार पता लगाकर जब्तिकरण की कार्यवाही की जाये।टाप-टेन अपराधियों के विरूद्ध आपराधिक सक्रियता के आधार प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था हेतु जीआरपी व आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर प्रभावी गस्त किया जाय।जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही की जाय। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी,जेल अधीक्षक,ए0 आर0 टी0 ओ0,एस0 पी0 ओ0, जिला शासकीय अधीवक्ता एवं  क्षेत्राधीकारीगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रोडवेज बस से कुचलकर बहन की मौत,भाई घायल।

रोडवेज बस से कुचलकर बहन की मौत,भाई घायल।

भाई के साथ बाइक से दवा लेने जाते समय रास्ते में हुआ हादसा।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार की घटना,बस सहित चालक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाजार में मंगलवार की सुबह भाई के साथ बाइक से दवा लेने जा रही बहन मेंघई गांव निवासी 35 वर्षीय शशिकला चौहान की अचानक सड़क पर गिर जाने से पीछे से आ रहे रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर बस चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई। मेंघई गांव निवासी शशिकला अविवाहित थी। चार बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। कई दिनों से शशिकला की तबीयत खराब चल रही थी। सुबह अपने बड़े भाई बब्लू चौहान के साथ बाइक से दवा लेने के लिए जा रही थी। जीयनपुर चौराहे के पास पहुंची कि अचानक सड़क के किनारे बने गड्ढे में बाइक चली गई। इस दौरान शशिकला बाइक से दाहिने तरफ गिर गई। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार आजमगढ़ डिपो की सवारी लेकर गोरखपुर जा रही रोडवेज बस कुचलते हुए आगे निकल गई। हालाकि सुबह का समय था चौराहे पर तमाम लोग चाय-पानी के लिए इकट्ठा हुए थे,लोगों ने हो-हल्ला मचाया तो क्षेत्र में हलचल मच गई और बस लेकर भाग रहे चालक को बाजारवासियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई।इसके बाद सवारी को दूसरी बस के माध्यम से करीब एक घंटे बाद गंतव्य  स्थान भेजा गया। मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम खम।

विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम खम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी युवा कल्याण विभाग द्वारा विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर में सोमवार को जूनियर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सगड़ी विधायक डॉक्टर एच,एन सिंह पटेल ने किया।दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर स्तर पर 400 मी दौड़ में अयान प्रथम,जूनियर स्तर बालिका 200 मीटर दौड़ में तनु तरौका प्रथम, सीनियर बालक में 600 मीटर में अनुराग यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ कबड्डी प्रतियोगिता में बनहरा की टीम प्रथम और बेलइसा की लड़कियां द्वितीय स्थान पर रही 30 दिसंबर को विभिन्न खेलों में लगभग 100 छात्र प्रतिभा करेंगे।

Monday, December 29, 2025

जिया राय को प्रतिष्ठित ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यूनाइटेड किंगडम के चैनल स्विमिंग एंड पायलट फेडरेशन द्वारा प्रतिष्ठित ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार से जिया राय को किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की
भारतीय तैराकी सनसनी जिया राय को इंग्लिश चैनल पार करने वाली वर्ष 2024 की सबसे कम उम्र की सफल तैराक के लिए प्रतिष्ठित ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित 17 वर्षीय भारतीय पैरा तैराक जिया राय को 28 जुलाई 2024 को इंग्लिश चैनल तैरने वाली वर्ष-2024 की सबसे कम उम्र की सफल तैराक होने के लिए यूनाइटेड किंगडम के चैनल स्विमिंग एंड पायलट फेडरेशन द्वारा प्रतिष्ठित ऑड्रे स्कॉट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली वह दुनिया की पहली पैरा तैराक हैं। जिया ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित पहली महिला पैरा तैराक बनकर इंग्लिश चैनल को अकेले तैरकर 17 घंटे और 25 मिनट में 34 किलोमीटर की दूरी तय करके इतिहास रच दिया। उन्होंने 26 सितंबर 2025 को यूएसए के कैटालिना चैनल को तैरकर रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह पक्की कर ली, जिससे वह अकेले यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा-तैराक बन गईं।
जिया की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल है। इंग्लिश चैनल पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला पैरा तैराक (2024)ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित पहली लड़की जिसने इंग्लिश चैनल में अकेले तैराकी की (2024) कैटालिना चैनल में अकेले तैरने वाली पहली महिला पैरा-तैराक (2025)कैटालिना चैनल तैराकी के लिए विश्व रिकॉर्ड धारक (2025)WOWSA पुरस्कार 2024, राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के प्राप्तकर्ता उनके दृढ़ संकल्प और लचीलेपन ने उन्हें ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार और विकलांग व्यक्तियों के लिए वकालत, समावेशिता और स्वीकृति को बढ़ावा देने का प्रतीक बना दिया है।

फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकालने के संदेह में पुलिस ने युवक को पकड़ा।

फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकालने के संदेह में पुलिस ने युवक को पकड़ा। 

दूसरा युवक फरार,कार को पुलिस ने कब्जे में लिया। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिसर में लगे एटीएम से एटीएम को हैक कर फर्जी तरीके से पैसा निकालने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवकों की कार अपने कब्जे में ले लिया और पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि संबंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ खुलासा नहीं हो पाया है ना ही कोई पकड़ा गया है।जीयनपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक से एटीएम में देर शाम लगभग 5:00 बजे कई युवक एक साथ घुस गए।एटीएम को हैंक कर फर्जी तरीके से पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे।आसपास के कई लोगों की इन संदिग्ध युवकों पर नजर गई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक उलझ गया इस बीच दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने युवकों की कार को पकड़ लिया और थाने ले आई। इस घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चा है।

Saturday, December 27, 2025

अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा सगड़ी में कार्यक्रम का आयोजन।

अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा सगड़ी में कार्यक्रम का आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के तरफ से अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा सगड़ी का एक विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन शनिवार को जीयनपुर स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि अटल जी में कई गुण थे। एक व्यक्ति में इतने गुण समाहित होना बड़ी बात है। ध्रुव सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा की अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने आगत जनों का आभार व्यक्त किया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने सारगर्भित वक्तव्य में कहा कि अटल जी 11 वर्ष तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपनी कविताओं से विरोधियों को भी परास्त किया।अजातशत्रु के नाम से जाने वाले वे पहले राजनेता है। उन्हीं की देन है कि आज भाजपा अपने चरम पर है।उनके जैसा व्यक्तित्व कृतित्व होना हम सबके लिए गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि वह एक सच्चे कार्यकर्ता, सच्चे राजनेता, प्रख्यात पत्रकार, कुशल राजनीतिज्ञ सहित तमाम खूबियां के से परिपूर्ण रहे।उनके जैसा ज्ञानी पुरुष पुनः वापस आना मुश्किल ही है।कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र पटेल जिला महामंत्री ने किया।इस अवसर पर दिवाकर सिंह,आलोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गण मनोज श्रीवास्तव,सुधीर राय,वीरेंद्र पटेल,सत्य प्रकाश सिंह, प्रेमभूषण सिंह,संतोष सिंह टीपू,प्रवीण कुमार सिंह,संतोष जायसवाल,घनश्याम पटेल,राज बहादुर सिंह,अजय कुमार,अमित राय, चन्द्रशेखर सिंह,अजय श्रीवास्तव आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

हेरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र।

हेरा पब्लिक स्कूल में विज्ञान ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने दर्शकों को किया भाव विभोर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के हेरा पब्लिक स्कूल खतीबपुर बागखालिस में शनिवार को विज्ञान ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद फैज अहमद ने कहा कि बच्चों के अंदर असीमित प्रतिभाएं छिपी हैं। शिक्षक द्वारा उनके अंदर लगन और शिक्षा के प्रति भूख पैदा कर आगे बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान परिवेश में छात्रों को आधुनिक शिक्षा की जरूरत है। साथ ही संस्कारों को भी उनके अंदर समाहित करने का दायित्व शिक्षकों पर ज्यादा है। विज्ञान ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय की 107 छात्राओं ने प्रतिभा किया। इनमें उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली सना कक्षा पांच, जोया परवीन कक्षा चार, हेबा कक्षा तीन,आलिया कक्षा चार, मरियम,हरिन,रिया को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मरियम मुस्ताक,मोहम्मद एजाज खान,सरफराज खान, इश्तियाक,अनीसुरहमान ने छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

श्री खाटू श्याम के चतुर्थ महोत्सव में उमड़ पड़े भक्त,खचाखच भरा रामलीला मैदान।

श्री खाटू श्याम के गीतों पर आधी रात तक झूमते रहे हजारों श्याम भक्त।

श्री खाटू श्याम के चतुर्थ महोत्सव में उमड़ पड़े भक्त,खचाखच भरा रामलीला मैदान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित श्री खाटू श्याम चतुर्थ महोत्सव में शनिवार की रात भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु आधी रात तक झूमते रहे। खाटू श्याम की बनी भव्य मूर्ति का दर्शन करने के लिए महिलाएं और पुरुष घंटों कतार में खड़े रहे। श्री खाटू श्याम सेवादार मंडल जीयनपुर द्वारा चतुर्थ श्री खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें दिल्ली की भजन गायिका साक्षी चोपड़ा व भजन गायक विशाल शैली पटियाला पंजाब ने अपने गीतों से श्रद्धालुओं को आधी रात तक बांधे रखा। हमें ना भूलना बाबा,में लाड़ला हूं खाटू वाले श्याम का,सबका आंसू पोछे खाटू श्याम और हारे हारे आए श्याम के द्वारे जैसे गीतों से गायक कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मैदान में बनी खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजिकों द्वारा कतार में खड़ा कराकर महिलाओं को दर्शन कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम महोत्सव प्रेमी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया वही भीड़ को देखते हुए जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमानंद मिश्रा,एस आई मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह,अरविंद कुमार जायसवाल,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,सगड़ी विधायक डॉक्टर एच,एन सिंह पटेल,नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,वेद प्रकाश जायसवाल,सुनील जायसवाल सहित श्री खाटू श्याम सेवादार समिति के सदस्य ऋषभ जायसवाल,सानू जायसवाल,निक्कू जायसवाल,अजय चौरसिया,राहुल जायसवाल,सूरज जायसवाल,हिमांशु जायसवाल,मुन्ना गुप्ता,डब्लू गुप्ता,मदन शर्मा लगातार व्यवस्था बनाने में लग रहे।

Friday, December 26, 2025

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार शिक्षक की मौत।

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार शिक्षक की मौत।

शहीद पार्क अंजान शहीद के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

परीक्षा देने गयी पुत्री बिना परीक्षा दिए स्कूल से वापस पहुंची घर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी दूधनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामधारी यादव उम्र लगभग 58 साल सुबह लगभग 9:00 बजे साइकिल से घर से निकले और अपने प्राइवेट स्कूल बनकट थाना मुबारकपुर पढ़ाने जा रहे थे की शहीद पार्क नथ्थुपुर अंजान शहीद के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन समेत बाजार वासी पहुंचकर उन्हें सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई।इस दौरान उनकी पुत्री पुष्पा देवी जीयनपुर के श्री केएन सिंह महिला पीजी कालेज में एम ए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गई थी की सूचना पाकर वह बिना परीक्षा दिए ही घर वापस पहुंचकर रोने बिलखने लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह प्राइवेट स्कूल बनकट के पास पढ़ाते थे जहां वह प्रतिदिन की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थें कि जैसे ही सड़क पर पहुंचे आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सदर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी बसंती देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र पंकज यादव व एक पुत्री पुष्पा यादव है। गांव में इनकी मृत की सूचना पाकर कोहराम मच गया। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन से टक्कर की तहरीर परिजनों द्वारा दी गई है।

स्व0उर्मिला देवी की पुण्यतिथि पर पुत्र कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,स्कूली बच्चों को स्वेटर।

स्व0उर्मिला देवी की पुण्यतिथि पर पुत्र कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,स्कूली बच्चों को स्वेटर।

स्वेटर पाकर बच्चों के खिलें चेहरे,कंबल पाकर महिलाओं ने दी दुआएं।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजूपट्टी गांव में शुक्रवार को समाज सेवी कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने स्वर्गीय उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा और सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। वहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर,लंच पैकेट और बैठने के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह रही उन्होंने स्वर्गीय उर्मिला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजूपट्टी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सामग्री वितरित की गई। ठंड से बचाव के लिए स्वेटर व नई बेंच मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन यह विद्यालय उनमें काफी पीछे है। उन्होंने बासुपार बनकट के स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधान को अपनी जेब से पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती बस इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए। राजूपट्टी विद्यालय की स्थिति गांव के प्रधान की उदासीनता को दर्शाती है।विद्यालय कार्यक्रम के बाद कैलाश यादव ने अपने आवास पर पहुंचकर अतिथियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।उन्होंने कहा कि माता की स्मृति में सेवा कार्य करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन के दौरान उनके पिता राजबली यादव भावुक नजर आए।कार्यक्रम में पूर्व महाप्रधान रामआशीष यादव,प्रभाकर राय, राजेश राय,विमल प्रकाश,विजय शंकर उर्फ भुवर यादव,सोनू गुप्ता,अंजली मौर्य, नगिना, संत प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Thursday, December 25, 2025

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीयनपुर थाना क्षेत्र में नौवें दिन 710 चालान,180 वाहन किये गए सीज।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीयनपुर थाना क्षेत्र में नौवें दिन 710 चालान,180 वाहन किए गए सीज

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ.अनिल कुमार के निर्देश पर जीयनपुर थाना क्षेत्र में नौवे दिन में हुए 710 चालान,180 वाहन किए गए सीज यातायात नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने 710 दो पहिया वाहनों का चालान किए और 180 दो पहिया वाहन को सीज कर दिया गया। यातायात माह में पुलिस टीम स्कूल कॉलेजों और चौराहों पर खड़े होकर छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रही है।नौवें दिन में 710 वाहनों के चालान किए गए और 180 गाड़ी को सीज कर दिया गया।वही जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कार्रवाई भी कर रही है।दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह जरूरी है कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।17 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर गुरुवार शाम तक कार्रवाई में 890 बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों,मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चलाने,गलत दिशा में वाहन चलाने पर,ओवर स्पीड,बिना ड्राइविंग लाइसेंस,प्रदूषण प्रमाण पत्र,शराब पीकर वाहन चलाने, दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी,नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किये गयें।

चुनौतियों का मुकाबला कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को लाना होगा::डॉ.ओंकार राय

चुनौतियों का मुकाबला कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को लाना होगा::डॉ.ओंकार राय 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का पलायन रोकने के लिए और उनकी प्रतिभाओं को उद्यमिता में तब्दील करने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक अभियान बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करना होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में टेली मेडिसिन,कृषि, व्यापार जैसे क्षेत्रों में तमाम संभावनाएं हैं।इनमें अभिनव प्रयास की जरूरत है।यह बातें पूर्व डीजी एसटीपीआई डॉ. ओंकार राय ने श्री गांधी महाविद्यालय मालटारी के सभागार में गुरुवार को क्षेत्र के युवाओं और स्टार्टअप के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के तमाम युवा केरल, तमिलनाडु,महाराष्ट्र,चंडीगढ़, कोलकाता और गुजरात जैसी बड़ी सीटीओ में जाकर उद्यमिता के क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे हैं और स्टार्टअप के माध्यम से प्रगति कर रहे हैं। आम आदमी की है धारणा बन गई है कि स्टार्टअप इकोसिस्टम शहरी क्षेत्र में ही सफल है। यह सही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के क्षेत्र में काफी चुनौतियां हैं। संसाधन, मार्केटिंग,भौगोलिक व आर्थिक स्थिति जैसी असमानताओं के बीच हमें एक अभिनव प्रयास करना होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमियों को उनकी उपज का उचित मूल्य और किसानों को उनकी उपज का लाभकारी दाम प्राप्त हो सके। छोटे-छोटे कस्बों में लोग स्टार्टअप के माध्यम से देश और दुनिया से जुट रहे हैं लेकिन समस्याओं के चलते काफी परेशान है। हमारा प्रयास है कि ऐसे लोगों को मार्केटिंग, फंडिंग टेक्नोलॉजी आदि चीजों से जोड़कर सही दिशा प्रदान की जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनपद के कई लघु उद्यमियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर संदीप यादव,प्रोफेसर प्रशांत राय,कृष्ण कुमार राय,प्रोफेसर अखिलेश राय,विजेंद्र राय,शशिकांत मिश्रा, दान बहादुर यादव,पंडित अमरनाथ तिवारी, रणविजय राय,मोहन प्रसाद, कैलाश राय आदि लोग उपस्थित रहे।