पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को पैर में लगी गोली घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
पुलिस टीम पर फायर कर भागने का किया असफल प्रयास।
गैंगस्टर एक्ट में आरोपित गौ तस्कर से 19 किलो प्रतिबंधित मांस,1400 सौ रुपए व चार पहिया स्विफ्ट गाड़ी बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में आरोपित गौ तस्कर गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस टीम पर फायर कर भागने का किया असफल प्रयास दाहिने पैर में लगी गोली गौ तस्कर के पास से पुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस 19 किलो गौमांस 1400 रुपए और चार पहिया स्विफ्ट डिजायर गाड़ी किया बरामद। शुक्रवार को आजमगढ़ की तरफ से जीयनपुर की तरफ चार पहिया वाहन से केशवपुर जंगल के समीप वन विभाग कार्यालय के सामने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायर किया इसके बाद पुलिस टीम में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह व वरिष्ठ एस एस आई परमात्मा मिश्रा और चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ जवाबी कार्रवाई में 1:35 मिनट पर मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगी जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी पहचान अशहद पुत्र नौशाद निवासी चाॅदपार के रूप में हुई जो क्षेत्र में चार पहिया वाहन से गांव-गांव भ्रमण कर प्रतिबंधित गौ मांस बिक्री करने का कार्य करता था जिसके पास से चार पहिया वाहन में 19 किलो गौ मांस तमंचा,एक खोखा व दो जिंदा कारतूस और 1400 रुपए बरामद किया गया गैंगस्टर एक्ट में आरोपित गौ तस्कर अशहद पर पूर्व से दो मुकदमे पंजीकृत हैं जीयनपुर पुलिस जिसकी तलाश में जुटी हुई थी। जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित किया वहीं क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि घर-घर घूम कर गौ मांस बेचने का कार्य करने वाला गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गौ तस्कर अशहद पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। जीयनपुर पुलिस विधिक प्रक्रिया में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment