Friday, December 12, 2025

भाजपा नेता के पित्र शोक में श्रद्धांजलि देने वालो का लगा रहा तांता।

भाजपा नेता के पित्र शोक में श्रद्धांजलि देने वालो का लगा रहा तांता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल के पिता विश्वनाथ सिंह पटेल का निधन गुरुवार को सुबह लगभग 05 बजे मृत्यु हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनके निधन से पूरा गांव शोक की लहर में डूब उठा। पास पड़ोस के घर मे उनके शोक के कारण चूल्हा तक नही जला।सूचना पाकर भाजपा नेता समेत अन्य दलों के नेताओ का उनके आवास घागरा गांव में पहुंच कर श्रद्धांजिल दी। 
वही उनकी शव यात्रा शुक्रवार को सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ निकाली गई जो गांव से होते हुए लाटघाट मोचीपुर होते काँखभार महुला होते हुए दोहरीघाट जनपद मऊ के शव अंत्येष्टि स्थल मुक्ति धाम पर पहुंची जहां उनके बड़े पुत्र एवं भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल द्वारा मुखाग्नि दी गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण से लेकर नेताओं का तांता लगा रहा। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह,डॉक्टर श्याम नारायण सिंह चेयरमैन होम्योपैथी बोर्ड लखनऊ, सच्चिदानंद सिंह,मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़,राजबहादुर सिंह, दिवाकर सिंह,राम सिंह,प्रेम प्रकाश राय,श्री कृष्ण पाल,नरेंद्र सिंह,रामाश्रय राय,मनीष कुमार मिश्रा पिंटू,संतोष सिंह टीपू, दयाराम विश्वकर्मा,हरिवंश मिश्रा,नागेंद्र सिंह पटेल,विजय पटेल आदि लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment