Friday, December 5, 2025

सचिवों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्श करते हुए जमकर की नारेबाजी,मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सचिवों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्श करते हुए जमकर की नारेबाजी।

एड़ियो पंचायत को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

मांगे नही माने जाने तक होता रहेगा धरना प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ पर शुक्रवार को सचिवों द्वारा बाँह पर काली पट्टी बांधकर विभिन्न मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए विकास खंड कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सचिवों ने सरकार द्वारा 3 नवंबर से जारी ऑनलाइन बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करते हुए बाँह पर काली पट्टी बांधकर सुबह 11 बजे से 01 बजे तक धरना देते हुए जमकर प्रदर्शन किया और खण्ड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा एव लेखाकार निखिल कुमार अग्रवाल को विभिन्न मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसको लेकर सचिवों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी अभी जारी है। जहां ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति विकास खंड अजमतगढ़ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी साथियों से अपील करते हैं कि आप तबतक धरना प्रदर्शन करते रहिए जब तक सरकार आपकी मांगों को नहीं मान लेती यह धरना अनवरत चलता रहेगा। जबकि सरकार भी जानती है कि हमारा फिल्ड का काम है उसके बाद भी हमें मजबूर किया जा रहा है। बायोमेट्रिक से हस्ताक्षर बनाने का ऊपर से किसी भी संस्था में अध्यक्ष के हस्ताक्षर का बायोमेट्रिक करना उचित नहीं है और न हीं अन्य विभागों में किया जा रहा है।जबकि सचिवों को कमजोर कड़ी मानते हुए ऑनलाइन हाजिरी से जोड़ा जा रहा है जो ठीक नहीं है उसका हम पुरजोर विरोध करते रहेंगे। मंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मान लेती हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे आने वाले समय में हम डोंगल भी अपना खंड विकास अधिकारी के पास जमा कर देंगे। जिससे पूरी तरह से विकास कार्य ठप हो जाएंगे अभी तो हम दोपहर तक धरना प्रदर्शन करने के बाद सरकारी कार्य कर रहे हैं पर आने वाले समय में हम कार्यों को पूरी तरह से रोक देंगे और विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार को हर हाल में यह बायोमेट्रिक हाजिरी का निर्णय वापस लेना ही होगा।इस दौरान अमरदीप शर्मा,कमलेश कुमार, अच्युतानंद त्रिपाठी,सुरेंद्र प्रसाद, संजय यादव,अजीत शाह, रामकेश सिंह,आजाद सिंह, जितेंद्र कनौजिया,आकांक्षा चौहान,अभिषेक प्रभाकर, करिश्मा यादव,गरिमा मिश्रा, गरिमा सिंह,अजीत कुमार, अखिलेश सोनकर,सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment