Saturday, December 13, 2025

सरकारी मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही समिति से यूरिया।

सरकारी मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही समिति से यूरिया।

जरूरतमंद किसानों को नही दी जा रही यूरिया किसान परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक हरैया अंतर्गत साधन सहकारी समिति जोकहरा के सचिव अजय कुमार जायसवाल द्वारा यूरिया की पहली खेप साधन सहकारी समिति पर उतारी गई। पर अधिकतर किसानों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। जिससे जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समिति पर किसान चक्कर काट काट कर परेशान है पर उसके बाद भी उसे खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जहां समिति पर सचिव के पिता द्वारा किसानों पर धौस जमाया जा रहा है ऊपर से सरकारी मूल्य से अधिक पैसा भी वसूला जा रहा है। जिस वजह से किसान परेशान है। जबकि क्यूआर कोड से खाद बेचने के निर्देश के बावजूद नगद पैसा लेकर यूरिया दी जा रही है। जहां सरकारी मूल्य 266 रुपये निर्धारित है। पर सचिव द्वारा 280 रुपये खुलेआम किसानों से धनउगाही कर वितरित की जा रही है।उसमें भी जो छोटे-छोटे किसान अथवा कास्तकार हैं। जिनको एक से दो बोरी की आवश्यकता है ऐसे किसानों को भी यूरिया नहीं दी जा रही है।बल्कि 15 से लेकर 10 बोरी ऐसे किसानों को दी जा रही है जो समिति के सदस्य तक नहीं है। जबकि सदस्य बनने के लिए सरकार और अधिकारियों का काफी किसानों पर दबाव था। इसके बावजूद भी उन सदस्यों को खाद न वितरित करके अन्य किसानों को खाद वितरित की जा रही है। ऊपर से किसानों से ऊंचे दाम वसूलने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है। जहां समिति से डीएपी के निर्धारित मूल्य से ऊपर वसूला गया तब किसानों ने आवाज उठाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।यूरिया की खेप पहुंचने के बाद कई दिनों से किसान जो चक्कर लगा रहे थे जब आधार लेकर समिति पर पहुंचे तो उन्हें खाद नहीं दी जा रही है और यह कहा जा रहा है कि खाद समाप्त हो गई है। जिससे किसानों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है। ऊपर से सचिव के अधिकार से ऊपर जाकर सचिव के पिता खुद सारा जिम्मा संभाल कर किसानों को धौस जमाते हुए यह कहते जा रहे हैं कि अब दोबारा जब आएगी तब आपको दी जाएगी। जबकि किसान कई दिनों से समिति का चक्कर काट रहा है। इस समिति की कई शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस वजह से सचिव की मनमाना अपने चरम सीमा पर है। किसानों में अनिल कुमार राय,नारद सिंह पटेल,श्याम कुमार,अजय, दिनेश आदि ने बताया कि सचिव के मनमानी से हम लोग पूरी तरह से त्रस्त है। और समिति का चक्कर काट रहे हैं।शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

No comments:

Post a Comment