सड़क किनारे हजारों रुपये की लागत शीशम पेड़ काट कर ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा।
जीयनपुर पुलिस को दी सूचना चालक हिरासत में।
वन विभाग की मिलीभगत से सड़क किनारे के काटे जा रहे पेड़,विभाग के अधिकारी कर्मचारी बने संवेदनशील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के वन क्षेत्र जीयनपुर रेंज के बनौरा मैनाथपट्टी गांव के सड़क किनारे एक डिग्री कॉलेज के पास वन विभाग का पेड़ वर्षों पूर्व लगा हुआ था जो काफी मोटा व विशाल था लगभग इसकी मोटाई 4 से 5 फुट बताई जा रही है जो अजमतगढ़ क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर बाजार के मोहम्मदाबाद संपर्क मार्ग पर सोमवार की भोर में लगभग 5:00 बजे भातकोल के एक व्यापारी द्वारा सरकारी पेड़ को काटकर पिकअप पर लादकर भागने की फिराक में था। तभी दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और गांव के ही एक होमगार्ड द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पिकअप मैजिक समेत चालक को हिरासत में लेकर जीयनपुर कोतवाली आई। जहां उसने पूछताछ की। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा कई पेड़ों को इस तरह से व्यापारी काट कर उठा ले गए पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ठीक ऐसा ही मामला सोमवार को भी देखने को मिला जहां वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पेड़ काटने की कोई जानकारी नहीं थी।दोपहर बाद पुलिस ने जब ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया तो किसी ने वन विभाग को जब जानकारी दी गई तो उसने घटनास्थल की जानकारी से इनकार किया और जांच करने को कहा पर विभाग के वन दरोगा सहित अन्य कर्मचारी जांच करते-करते पूरा दिन गुजार दिए पर अब तक सरकारी पेड़ काटने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई नही विभाग को पेड़ काटने वाले व्यापारी की ही जानकारी जुटा पाई है।यहां तक की वन क्षेत्र अधिकारी आशीष कुमार तिवारी जीयनपुर से पूछने के उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भेजा गया है जांच की जा रही है। हालांकि पेड़ पुलिस के कब्जे में है कल तक कार्रवाई की जाने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment