नवोदय विद्यालय पर सिल्वर जुबली समारोह हुआ आयोजित जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।
जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी नवोदयन को नवोदय विद्यालय पर किया गया सम्मानित।
2000 बैच के नवोदय पुरातन छात्रों को 2001 बैच के पुरातन छात्रों ने मनाया सिल्वर जुबली समारोह।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय पर मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ। जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार व उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह नवोदयन का नवोदय विद्यालय पर हुआ सम्मान 2022 के पुरातन छात्रों को 2001 बैच के पुरातन छात्रों ने मनाया सिल्वर जुबली समारोह नवीन छात्रों के साथ अनुभव किया साझा दी प्रेरणा। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर पर 2022 के पुरातन छात्रों का 25 वर्ष पूर्ण होने पर 2001 बैच के पुरातन छात्रों ने पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन (पुरातन छात्र सम्मेलन) का आयोजन किया गया। इस जुबली कार्यक्रम में विद्यालय से पढ़कर देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दे रहे कई पूर्ववर्ती छात्र एवं छात्राएं शामिल हुृईं। उद्घाटन जिला अधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार और पूर्व प्राचार्य आइपी सिंह सेंगर और वर्तमान प्रिसिपल शशिकांत राय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जुबली समारोह और पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में पूर्ववर्ती बैच के छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को भी सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया गया। पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मन से पढ़ाई करके विभिन्न सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करने के लिए कहा।वही सिल्वर जुबली समारोह के दौरान जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार और उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह जो नवोदय विद्यालय के पुरातन छात्र रहे हैं को जीयनपुर नवोदय विद्यालय पर सम्मानित किया गया इस दौरान जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने नवीन छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किया और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने और अच्छे नागरिक बनने की लिए प्रेरित किया पूर्व प्रिसिपल आइपी सिंह सेंगर ने कहा कि देश में जवाहर नवोदय विद्यालय की अपनी अलग गरिमा है। एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि जवाहर नवोदय में पढ़ने की बात से ही एक अनूठे गौरव की अनुभूति होती है। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र और वर्तमान में पटना के आइजी मिथिलेश कुमार,पदमा राय,अजय कुमार,गीता भारती ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि मौजूदा छात्र-छात्राओं को विभिन्न सेवाओं में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर देश और समाज की सेवा करने के साथ इस स्कूल का नाम उंचा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। प्रिसिपल शशिकांत राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक सुजीत कुमार ने किया इस दौरान 2000 के पुरातन छात्र दीपक बौद्धा, प्रदीप कुमार, डॉ. पंकज कुमार गौतम, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, बृजेश सिंह, सरिता सिंह, उमा माधवी, गौरी शंकर, डॉ. पंकज कुमार गौतम, बलराम, कंचन लता सहित 2001 बैच के पुरातन छात्र सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व नवीन छात्र सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment