Friday, December 26, 2025

स्व0उर्मिला देवी की पुण्यतिथि पर पुत्र कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,स्कूली बच्चों को स्वेटर।

स्व0उर्मिला देवी की पुण्यतिथि पर पुत्र कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,स्कूली बच्चों को स्वेटर।

स्वेटर पाकर बच्चों के खिलें चेहरे,कंबल पाकर महिलाओं ने दी दुआएं।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजूपट्टी गांव में शुक्रवार को समाज सेवी कैलाश यादव और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने स्वर्गीय उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा और सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। वहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर,लंच पैकेट और बैठने के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह रही उन्होंने स्वर्गीय उर्मिला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजूपट्टी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सामग्री वितरित की गई। ठंड से बचाव के लिए स्वेटर व नई बेंच मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन यह विद्यालय उनमें काफी पीछे है। उन्होंने बासुपार बनकट के स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधान को अपनी जेब से पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती बस इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए। राजूपट्टी विद्यालय की स्थिति गांव के प्रधान की उदासीनता को दर्शाती है।विद्यालय कार्यक्रम के बाद कैलाश यादव ने अपने आवास पर पहुंचकर अतिथियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।उन्होंने कहा कि माता की स्मृति में सेवा कार्य करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन के दौरान उनके पिता राजबली यादव भावुक नजर आए।कार्यक्रम में पूर्व महाप्रधान रामआशीष यादव,प्रभाकर राय, राजेश राय,विमल प्रकाश,विजय शंकर उर्फ भुवर यादव,सोनू गुप्ता,अंजली मौर्य, नगिना, संत प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment