Monday, December 15, 2025

बीमा एजेंट बताकर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए बाइस हजार सात सौ रुपये।

बीमा एजेंट बताकर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए बाइस हजार सात सौ रुपये।

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ दुकानदार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के पास स्थित देवापार में खाद बीज का दुकानदार साइबर अपराधियों के ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसके खाते से 22 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।श्रीराम जायसवाल की देवापार बाजार में खाद एवं बीज भंडार की दुकान है।कोतवाली में तहरीर देकर उसने कहा कि मेरी मोबाइल पर किसी विभा लोकपाल के नाम से फोन आया। फोन पर कहा गया कि आपका बीमा का पैसा पूरा हो गया है।उसे आपके खाते में ट्रांसफर करना है,तो मैंने कहा कि मेरा बीमा एजेंट नहीं है। कैसे मेरा पैसा मेरे खाते में आएगा। साइबर अपराधी ने कहा कि 22 हजार 700 रुपये ऑनलाइन मेरे खाते में ट्रांसफर करिए एजेंट बदलकर आपके खाते में पैसा डाल दिया जाएगा। अज्ञानता वश मैंने पैसा डाल दिया। बाद में इस नंबर पर मैंने फोन किया तो मोबाइल बंद थी। तब मुझे पता लगा की मैं ठगी का शिकार हो गया हूँ। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment