दो दिवसीय ओएसआर प्रशिक्षण का खंड विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ।
पंचायत की स्वय की आय वृद्धि के लिए दिया जा रहा सचिव व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण।
मजबूत राजस्व सशक्त पंचायत का दिया नारा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में दो दिवसीय ओएसआर का खंड विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ पंचायत की स्वयं की आय की वृद्धि के लिए पंचायत सहायक व सचिव को दिया जा रहा प्रशिक्षण मजबूत राजस्व सशक्त पंचायत का दिया नारा। दो दिवसीय ओएसआर ऑन सोर्स रिवेन्यू के लिए अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा और प्रशिक्षक पवन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद क्षेत्र के पंचायत सहायक व सचिव को प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई वहीं पंचायत सहायक पवन सिंह ने पंचायत की अपनी आय की वृद्धि के लिए अच्छा सिखाएं सशक्त स्थानीय शासन की नींव मजबूत राजस्व सशक्त पंचायत का नारा दिया वहीं ग्राम पंचायत कर और गैर कर लगाकर आए में वृद्धि कर सकती हैं जिससे ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर होगी विकास कार्यों को गत मिलेगी वहीं उत्तरदाई स्थानीय शासन होगा जिससे गांव के लोगों की सहभागिता बढ़ेगी और ग्राम पंचायत भी मजबूत बनेगी जिसके लिए पंचायत सहायकों व सचिव को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान अमरदीप शर्मा, अच्युतानंद त्रिपाठी,सुरेंद्र प्रसाद, आकांक्षा,करिश्मा,पंचायत सहायक सुनिधि चौहान सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment