राधा फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
राधा रेस्टोरेंट के मालिक व चार युवतियों सहित 09 लोग गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में राधा फैमिली रेस्टोरेंट में संचालित अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए होटल मालिक सहित पांच युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से नगदी,मोबाइल,आपत्तिजनक सामग्री व वाहन बरामद किये गए।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में महराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में कप्तानगंज थाना पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों से पांच युवक एवं चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ में होटल मालिक द्वारा अधिक आर्थिक लाभ हेतु अनैतिक देह व्यापार संचालित कराए जाने की पुष्टि हुई। तत्पश्चात सभी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त में सर्वेश कुमार मौर्या पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम कबेलपुर कुम्हवट थाना महराजगंज उम्र 28 वर्ष रेस्टोरेंट मालिक व चार युवक थाना महराजगंज,कप्तानगंज,बिलरियागंज व थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर क्षेत्र के निवासी और चार युवतियां थाना महराजगंज,अहरौला व कप्तानगंज क्षेत्र की निवासी हैं। बरामदगी में 1980 रुपये नगद व पांच मोबाइल फोन,चार पैकेट कंडोम,तीन मोटर साइकिल धारा 207 एमवी एक्ट में सीज शामिल है।
No comments:
Post a Comment