Wednesday, December 3, 2025

बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मौत,घर में मचा कोहराम।

बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मौत,घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालुद्दीनपट्टी निवासी हरिश्चंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय बरसाती उम्र लगभग 65 साल को बाइक सवार ने बुधवार को सड़क किनारे बकरी एव भेड़ चरा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पड़कर बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि हरिश्चंद्र पाल अजमतगढ़-घोसी मार्ग के किनारे साल्हेपुर इण्टर काॅलेज के पास खड़ा था कि अचानक घोसी की तरफ से आ रही बाइक सवार अनियंत्रित होकर तेज गति से चला रहा था जिससे बकरी चरा रहे हरिश्चंद्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बकरी चरा कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र सुभाष और सुनील पुत्री रामवती उषा एवं पत्नी मेवाती देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में ले लिया गया है। शव को अत्यंत परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment