घने कोहरे से काफी धीमी गति से गुजरे वाहन।
पुरवा हवा से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला।
जीयनपुर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अधिकतर जगहो पर शुक्रवार को घने कोहरे से जहाँ आम लोग परेशान रहे तो सड़को पर वाहनों के रफ्तार पर रोक लग गई वाहन काफी धीमी गति से रेगती हुई चलने को मजबूर हो गयी।वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने समस्त हल्का के दरोगा और पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए बाजारों में गश्त तेज करने के साथ कोतवाली क्षेत्र की सड़कों के किनारे ढा़बो आदि स्थानों पर खड़े हो रहे ट्रक और चार पहिया वाहनों पर चालान काटने और कड़ी कार्यवाही करते हुए किसी भी दशा में सड़क किनारे वाहनों को बेतहजीब खड़े नही होने देने लिए समस्त पुलिस कर्मियों के पेंच कसे। क्षेत्र के बगहीडाँड़, अशरफपुर,अंजान शहीद,बाग खालिस,रजादेपुर,जमसर,बड़ागाँव पुनापार,लाटघाट आदि स्थानों पर ट्रकों एव बसों का सड़क किनारे के ढाबो पर खड़े होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।साथ ही बाजारों में चोरी वाले स्थानों को चिन्हित कर गस्त तेज करने और चोरियो को रोकने के लिए निर्देश दिए। वही गुरुवार - शुक्रवार को देर रात्रि में पुरवा हवा जैसे ही चली आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया जिससे पूरा क्षेत्र शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा और पूरे दिन धूप तो निकली पर हल्की धूप से पारा गिरने से ठंठ बढ़ने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment