Sunday, December 7, 2025

जीयनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में देवरिया के युवक की मौत।

जीयनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में देवरिया के युवक की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से देवरिया जिले के एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रशांत राव उम्र 23 साल निवासी गांव पंचफेरा,थाना रामपुर कारखाना,जिला देवरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रशांत राव शनिवार को किसी कार्य से आजमगढ़ आए थे। रविवार सुबह करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जीयनपुर के रजादेपुर चौक के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई।वही परिजनों द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।

No comments:

Post a Comment