पेड़ की डाल की छटनी करते समय विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत।
करंट लगने से खाना बनाने वाले हलवाई की मौत,घर में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तहसील सगड़ी अल्लीपुर निवासी सुरेश उर्फ मुलायम मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय जवाहिर मोदनवाल उम्र 50 साल की जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित मकान के सामने लगें पेड़ की डाल को काटते समय विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे सुरेश उर्फ मुलायम मोदनवाल अपने मकान के सामने लगें पेड़ की डाल को काटकर सफाई कर रहे थे कि घर के सामने से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।परिजन उन्हें जीयनपुर बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही सुरेश उर्फ मुलायम शादी विवाह आदि में खाना बनाने एवं हलवाई का कार्य करते थे और उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे।वही मृतक की पत्नी रीता देवी व दो लड़कियों और दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही मृतक 6 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। और सभी लोग अलग-अलग रहकर हलवाई का कार्य करते थे। इस दौरान उनके मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।