Tuesday, April 22, 2025

बिना पहचान लिखवाए नगर में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा।

बिना पहचान लिखवाए नगर में नहीं चलेंगे ई-रिक्शा।

ई-रिक्शा पर मालिक,ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर होना जरूरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मालिकों और चालकों को अपने ई रिक्शा पर नाम पता और मोबाइल नंबर लिखवाना जरूरी होगा। बिना पहचान के कोई भी तीन पहिया वाहन सड़क पर दिखाई दिया तो उसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई होगी। पुलिस की सख्ती देख ई रिक्शा मालिकों ने अपने ई रिक्शा पर नाम पता और मोबाइल नंबर लिखवाना शुरू कर दिया है।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सैकड़ो ई रिक्शा वाहन सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। पुलिस का कहना है कि ई रिक्शा पर प्राय:  कोई ना तो नंबर होता है ना ही कोई पहचान होती है। घटना दुर्घटना के दौरान पकड़े जाने पर ड्राइवर ई रिक्शा छोड़कर फरार हो जाते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सैकड़ो की संख्या में ई रिक्शा चलते हैं लेकिन अक्सर उनकी पहचान नहीं हो पाती है। प्रमुख स्थानों पर इसके ड्राइवर मनमानी तरीके से गाड़ियां खड़ी करते हैं। सभी संचालकों और ड्राइवर को पहचान के लिए नाम पता और मोबाइल नंबर लिखने का मौखिक निर्देश दिया गया है। काफी ई रिक्शा पर पहचान लिखी भी गई है। अब बिना पहचान के कोई तीन पहिया वाहन चलता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment