Saturday, April 19, 2025

अब त्रिस्तरीय समिति देखेगी ग्राम पंचायत दाऊदपुर का कामकाज।

अब त्रिस्तरीय समिति देखेगी ग्राम पंचायत दाऊदपुर का कामकाज।

नामित सदस्य अंकुर शर्मा करेंगे खाते का संचालन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी वित्तीय अनियमितता में अजमतगढ़ ब्लॉक के दाउदपुर ग्राम सभा के हटाए गए प्रधान के स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा नामित त्रिस्तरीय समिति ग्राम सभा का कामकाज देखेगी। शनिवार को ग्राम सभा में हुई बैठक में खाता संचालन के लिए अंकुर शर्मा को नामित किया गया। पिछले वर्ष ग्राम सभा में कराए गए विकास के कार्यों में दाऊदपुर की प्रधान राधा देवी पर गांव के लिए एक व्यक्ति ने भारी अनियमितता का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यों की जांच की गई तो कई मामलों में वित्तीय अनियमितता पाई गई। इसके चलते प्रधान को हटा दिया गया। ग्राम सभा के विकास कार्यों को जारी रखने के लिए जिलाधिकारी 12 मार्च को अंकुर शर्मा,शकुंतला देवी और मुन्नीलाल को नामित किया था। ग्राम सभा के खाते के संचालन के लिए केवल एक व्यक्ति का ही डिजिटल सिग्नेचर होता है। शनिवार को एडीओ पंचायत अजमतगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा की देखरेख में तीनों सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें खाता संचालन के लिए मुन्नीलाल ने अंकुर शर्मा का प्रस्ताव किया और शकुंतला देवी ने उनका समर्थन किया। इस संबंध में सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि डिजिटल खाते में केवल एक ही व्यक्ति का हस्ताक्षर प्रमाणित होता है। ग्राम सभा के खाते के संचालन में दिक्कत आ रही थी। बैठक में अंकुर शर्मा को खाता संचालन के लिए नामित किया गया है।

No comments:

Post a Comment