ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तौहीद गैस एजेंसी बनकट की टीम बनी विजेता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में अब्दुल हई चिश्ती ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तौहीद गैस एजेंसी बनकट टीम विजेता बनी।ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल नौ टीमों ने भाग लिया।फाइनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता तौहीद गैस एजेंसी बनकट और हेदाया कंप्यूटर शारजा के बीच खेला गया।जिसमें तौहीद गैस एजेंसी बनकट की टीम 28- 26 और 25-17 से विजय हासिल कर विजेता बनी। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मो0 तौहीद,वाजिद अली,मोहम्मद अनस,अब्दुल दैयान चिश्ती, अब्दुल मन्नान चिश्ती,अब्दुल तौवाब चिश्ती,अब्दुल रहमान चिश्ती,अब्दुल सुबहान चिश्ती, मोहम्मद सैफ,मोहम्मद अमान खान आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment