Monday, April 28, 2025

अग्नि पीड़ितों से विधायक डॉ,एच एन सिंह पटेल ने मुलाकात कर बाटी राहत सामग्री।

अग्नि पीड़ितों से विधायक डॉ, एच एन पटेल ने मुलाकात कर बाटी राहत सामग्री।

सगड़ी विधायक अग्नि पीड़ितों के लिए मुआवजे के लिए प्रशासन से करेंगे बात।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी अजगरा,मगरवी और अचल नगर ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में बुधवार को एक भीषण आग ने 31 परिवारों के आशियानों को तबाह कर दिया। इस अग्निकांड में इन परिवारों के आवासीय और गैर आवासीय मंडई पूरी तरह से जलकर राख हो गए थे। जिसमें रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। इस घटना में एक पड़िया समेत छह बकरियां भी जलकर मर गईं।इस घटना के बाद सगड़ी विधानसभा डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वहां के अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने इन पीड़ितों को राहत सामग्री,राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान वितरित कियें।इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ितों को जल्द से जल्द प्रशासन से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए हम अधिकारियों से बात करेंगे और पीड़ितों को सहायता राशि दिलाने का काम करेंगे।विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम मुआवजे के लिए प्रशासन से संपर्क करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ितों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि समय पर मिले।विधायक ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि इन परिवारों को जल्द से जल्द सहायक राशि मिले और उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। राहत पाने वालों में राम सिंगार,राजबहादुर,राजेश, मुद्रिका,इस्रावती,सोमनाथ, जीवन,उमेश,राजू,मुकेश, हरिकेश,सुभावती,कौशल्या सहित अन्य अग्नि पीड़ित लोग शामिल थे। इस दौरान सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव,प्रमोद यादव,रविंद्र यादव, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment