Monday, April 14, 2025

पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती।

पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती।
  
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अजमतगढ़ नगर और क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर पंचायत अजमतगढ़ व जीयनपुर क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अजमतगढ़ चौराहे पर भाजपा नेता अरविंद जायसवाल और नगर पंचायत अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी व नगर पंचायत जीयनपुर चैयरमैन पुरुषोत्तम यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही जीयनपुर कोतवाली में भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।पूर्व विधायक वंदना सिंह और सन्तोष सिंह टीपू ने अपने कैंप कार्यालय में भी बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक व आर्थिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला।अंबेडकर जयंती पर राजूपट्टी गांव से एक विशाल जुलूस निकाला गया जो चुनहवा चौराहा होते हुए कूदारन तिवारी पहुंचा। जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की गई। पूरे नगर में गाजे-बाजे और जय भीम के नारों से माहौल गूंजता रहा।वही चप्पे-चप्पे पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रही। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या,पूर्व चेयरमैन पारस नाथ सोनकर,भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा,रमेश चतुर्वेदी,धर्मेंद्र सोनकर,रामबृक्ष गौतम,कुमार गौरव,सोहराब आलम, पारितोष जायसवाल,रत्नेश यादव,प्रधान महेंद्र कुमार,प्रखर कुमार,कन्हैया कुमार, प्रमोद कुमार,नितीश कुमार,विनोद कुमार,प्रधान मनोज चौरसिया,प्रधान पति राजेंद्र यादव,कपिल कुमार,दीपक कुमार,आनंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment