Saturday, April 26, 2025

सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे नहीं हटे तो लेखपाल होगे निलंबित::जिलाधिकारी

सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे नहीं हटे तो लेखपाल होगे निलंबित::जिलाधिकारी

एक एकड़ से ऊपर के जमीन चिन्हित कर लेखापाल दे शपथ पत्र।

थाना समाधान दिवस पर पड़े आवेदनों को कड़ाई से करे निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते हुए निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्रों को कड़ाई और गम्भीरता से निस्तारण करें। इस दौरान कुल 6 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े और जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एवं एक को टीम बनाकर निस्तारण करने के लिए भेजा गया। वहीं जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षको एवं लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर जो भी अवैध कब्जे हैं अगर वह अस्थाई है तो तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा दिया जाए एवं पुनः यदि दोबारा उस जमीन पर कब्जा किया जाता है तो धारा 67 के तहत लोक संपत्ति निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।साथ ही साथ एक एकड़ और एक एकड़ से ऊपर की जमीन को प्रत्येक ग्राम सभाओं में जो खाली पड़ी है उन्हें चिन्हित करें और चिन्हित करने के उपरांत समस्त लेखपाल शपथ पत्र दें। किसी प्रकार की हिलावली करने पर लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिन जमीनों पर पक्के निर्माण हैं उन पर लोग संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करें और मुकदमा दर्ज कराए। यदि खाली पड़ी जमीनों पर व अवैध कब्जे पर लेखपाल द्वारा चिन्हित कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो लेखपाल के ऊपर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र और फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति एवं डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे खरीफ और रवि दोनों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं उन्होंने जीयनपुर कोतवाली पर अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए गुंडा एक्ट,थाना समाधान रजिस्टर,तहसील समाधान रजिस्टर,रजिस्टर नंबर आठ आदि की करवाई रजिस्टर का अवलोकन किया एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह को निर्देशित किया। कोतवाली में शौचालय आदि का निरीक्षण किया।एवं कोतवाली पर कराए गए पब्लिक सहयोग से कार्य के लिए काफी संतुष्ट दिखे।

No comments:

Post a Comment