Sunday, April 13, 2025

रजादेपुर मठ पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

रजादेपुर मठ पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

अब होगी रजादेपुर मठ की पुख्ता सुरक्षा,दुर्घटना से होगा बचाव पुलिस रखेगी पैनी नजर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर मठ के नाम से पिछले माह प्रस्तावित पुलिस बूथ एक माह में बनकर तैयार हो गया जिसका रविवार को फीता काटकर उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा किया गया।जिसकी मांग वर्षों से ग्रामीण करते आ रहे थे।जिसकी मुख्य वजह है कि रजादेपुर मठ पर अराजक तत्वों द्वारा कई बार मठ को खतरा उत्पन्न हो गया था।एव आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग होने के कारण रजादेपुर चौक पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।पर अब चौक के पास पुलिस बूथ बन जाने से जहा मठ की पुख्ता सुरक्षा होगी वहीं आए दिन हो रही दुर्घनाओं में भी कमी आएगी।बूथ पर पुलिस की मौजूदगी 24 घंटे होगी जिससे आस पास के गांवों की सुरक्षा भी की जाएगी।पुलिस बूथ बन जाने से आम लोगों की सुरक्षा भी आसान होगी। जहां जीयनपुर बाजार में आए दिन लग रहे जाम से किसी घटना पर पहुंचने में काफी समय लग जाता था। पर पुलिस बूथ स्थापित होने से लोगों को काफी लाभ होगा।जबकि रजादेपुर चौक पे एक वर्ष में कुल 13 दुर्घटनाएं हुई और लोग मौत के गाल में समा गए। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि यह बूथ बन जाने से अपराध पर नियंत्रण होगा साथ ही लग रहे जाम से मुक्ति मिलेगी और मठ की सुरक्षा आसानी से की जा सकेगी। जनता के सहयोग से प्रयास है कि प्रत्येक बड़ी बाजारों मुख्य चट्टियों पर पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन,क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी,कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा पिंटू,संतोष सिंह टीपू,प्रधान यशवंत सिंह सोनू,रजादेपुर मठ के मंहत शिव सागर भारती,प्रधान अरूण श्रीवास्तव, कमला कांत सिंह,रामसरीख यादव,दिनेश चौबे,अनीश अहमद,चंद्रशेखर सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,जयप्रकाश सिंह,योगेंद्र सिंह,अजय श्रीवास्तव आदि रहे।

No comments:

Post a Comment